पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 15 सितंबर तक मौका
बिहार के छात्र छात्राओं के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित है।
बिहार में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री SC ST प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना तथा मुख्यमंत्र BC EBC प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्र 15 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
जारी सूचना के अनुसार सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों, सर्जरी और निजी आईटीआई, पोलिटेक्निक, इंजीनियरिंग, नर्सिंग, बीएड और डीएलएड कॉलेजों को पात्र विद्यार्थियों से समय कर आवेदन जमा करवाने का निर्देश दिया है।
इसके साथ ही शैक्षणिक संस्थानों के प्रिंसिपल और नोडल अफसरों को योजना की जानकारी देने, पात्रता की जांच कराने और आवेदन में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप पोर्टल पर शिक्षण संस्थानों का रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त तक किया जाएगा।
संस्थानों को निश्चित समय सीमा तक छात्रों के आवेदनों का सत्यापन भी पूरा करना होगा। इसके अलावा आवेदन के लिए आधार का DBT से जुड़े बैंक खाते में सिडिंग होना अनिवार्य होगा। विभाग ने साफ कर दिया है कि जिनका आधार सीडिंग पूरी नहीं होगी उनका आवेदन फाइनल नहीं किया जा सकेगा और इस वजह से स्कॉलरशिप की राशि खाते में ट्रांसफर नहीं हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0