रक्षाबंधन पर डाक विभाग की शानदार पहल, रविवार को भी डाकघर खुलेंगे

मुख्य डाक अधीक्षक ने बताया कि रविवार के दिन आम नागरिकों के लिए राखी की बुकिंग के साथ ही डाक वितरण की सुविधा भी सुचारु रुप से उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और पवित्र रिश्ते का महत्वपूर्ण त्योहार है।

Aug 23, 2026 - 19:29
Aug 23, 2026 - 19:31
 0  0
रक्षाबंधन पर डाक विभाग की शानदार पहल, रविवार को भी डाकघर खुलेंगे
गूगल से साभार

रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार के अवसर पर किसी भी भाई की कलाई सूनी न रहे, हर बहन की राखी समय पर भाई के पास पहुंच जाए, इसके लिए भारतीय डाक विभाग ने खास प्रबंध किए है। बिहार डाक परिमंडल की मुख्य डाक महाध्यक्ष शशि शालिनद कुजूर ने ऐलान किया है कि रक्षाबंधन को लेकर रविवार को भी साप्ताहिक अवकाश होने के बावजूद डाकघर खुले रहेंगे। 

मुख्य डाक अधीक्षक ने बताया कि रविवार के दिन आम नागरिकों के लिए राखी की बुकिंग के साथ ही डाक वितरण की सुविधा भी सुचारु रुप से उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और पवित्र रिश्ते का महत्वपूर्ण त्योहार है। देश के अलग अलग हिस्सों और राज्यों में रहने वाले भाईयों तक उनकी बहनों की राखी पहुंच जाए, यह डाक विभाग की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। 

इसी पवित्र उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए साप्ताहिक छुट्टी के दिन भी डाकघरों को खुला रखने और वितरण तंत्र को एक्टिव रखने का ऐतिहासिक निर्णय भारतीय डाक विभाग द्वारा लिया गया है। डाक विभाग के इस कदम से वैसे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जिन्होंने अभी तक अपने भाई को राखी नहीं भेजा है। 

अभी तक होता यह था कि रविवार की वजह से पोस्ट ऑफिस बंद रहने की वजह से राखियां बुक नहीं हो पाती थी। अब रविवार को डाकघर खुला रहने की वजह  से लोग स्पीड पोस्ट और सामान्य डाक के जरिए भी राखी बुक करा सकेंगे। इसके साथ ही जिन लोगों ने पहले से राखी बुक करा रखा है, उनकी राखी भी समय पर पहुंच जाएगी। 
 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News