अनंत सिंह के चहेते को प्रशांत किशोर ने बनाया MLC उम्मीदवार
बिहार विधान परिषद की 08 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए जनसुराज ने सभी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. अनुज कुमार सिंह के नाम का ऐलान किया गया है।
बिहार विधान परिषद की 08 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर मैदान सज चुका है। सभी दलों और गठबंधनों की ओर से उम्मीदवारों के नाम घोषित करने का क्रम जारी है। सभी 08 सीटों में सर्वाधिक चर्चा के केंद्र में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र है। इस सीट से प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने डॉ अनुज सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
वहीं जनसुराज ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ विमोहन सिंह और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भूषण झा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसी के साथ सभी 08 सीटों पर जनसुराज के उम्मीदवारों का नाम सामने आ गया है।
डॉ अनुज सिंह वही चर्चित नाम है जिनके समर्थन का खुलेआम ऐलान मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने किया है। जेडीयू ने इस सीट से निवर्तमान विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है। अनंत सिंह हर कीमत पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार को हराने और जमानत तक जब्त कराने की बात कह रहे हैं।
जेडीयू ने अनंत सिंह को मनाने की भरपूर कोशिशें की लेकिन वो मानने को तैयार नहीं है तो उधर नीरज कुमार भी अनंत सिंह पर फिर से जोरदार हमले कर रहे हैं। RJD ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दिलीप कुमार को उम्मीदवार ऐलान किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0