पुनः यात्रा पर निकलने जा रहे हैं प्रशांत किशोर, जनसुराज लड़ेगी एमएलसी चुनाव

बांकीपुर विधानसभा सीट पर जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का जोश हाई है। अब यह जानकारी सामने आई है कि प्रशांत किशोर एक बार फिर बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं और पार्टी ने एमएलसी चुनाव की तैयारी भी शुरु कर दी है।

Aug 15, 2026 - 20:35
Aug 15, 2026 - 20:59
 0  0
पुनः यात्रा पर निकलने जा रहे हैं प्रशांत किशोर, जनसुराज लड़ेगी एमएलसी चुनाव
सोशल मीडिया से साभार सांकेतिक तस्वीर

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने अब अपने अगले मोरचे पर काम शुरु कर दिया है। प्रशांत किशोर फिर से बिहार की यात्रा पर निकलने वाले हैं। इसके साथ ही जनसुराज ने इस साल के अंत तक होने वाले एमएलसी चुनाव की तैयारी भी शुरु कर दी है। 

PK की पार्टी पहले भी एमएलसी चुनाव लड़ चुकी है। इसके अलावा जनसुराज की योजना अगले पंचायत चुनाव में भी अपने उम्मीदवार उतारने की है। बता दें कि बिहार में पंचायती राज के चुनाव दलीय आधार पर नहीं होते लेकिन जनसुराज ने पार्टी समर्थित उम्मीदवार उतारने की तैयारी शुरु कर दी है। 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बताया कि अगले महीने जनसुराज की कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें अंतिम मुहर लगने के बाद ही इन फैसलों की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने पटना में जनसुराज कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से इन आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी है। 

वहीं यह भी जानकारी निकल कर आई है कि आगमी अक्टूबर महीने से पूरे बिहार में जनसुराज का व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सभी नेताओं को यह निर्देश दिया जाएगा कि वो अपने साथ 25 लोगों को जोडें।

पार्टी का यह सदस्यता अभियान तीन महीने तक चलेगा। इसके साथ ही बताया गया कि जिस तरह से प्रशांत किशोर ने बिहार के गांव गांव में घूमकर लोगों को पार्टी से जोड़ा था, ठीक वैसे ही अब आगामी सितंबर महीने से एक बार फिर प्रशांत किशोर बिहार के गांव गांव का दौरा करेंगे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News