बिहार में पेपर लीक पर लगाम कसने की तैयारी, 29 जिलों में हाईटेक परीक्षा केंद्र
सीएम सम्राट चौधरी ने हाईटेक परीक्षा केंद्र और स्ट्रॉन्ग रुम बनाने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को निर्देश दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस पूरी योजना के लिए बिहार सरकार ने लगभग 33 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। ये परीक्षा केंद्र और स्ट्रॉन्ग रुम पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा।
बिहार में पेपर लीक और कदाचार रोकने के लिए सम्राट चौधरी सरकार ने अहम फैसला लिया है। अब परीक्षा केंद्रों पर सिर्फ निगरानी बढ़ाने की बात नहीं होगी बल्कि परीक्षा से जुड़ी व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी है। बिहार के 29 जिलों में नए परीक्षा केंद्र और स्ट्रॉन्ग रुम बनाए जाएंगे।
सीएम सम्राट चौधरी ने हाईटेक परीक्षा केंद्र और स्ट्रॉन्ग रुम बनाने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को निर्देश दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस पूरी योजना के लिए बिहार सरकार ने लगभग 33 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। ये परीक्षा केंद्र और स्ट्रॉन्ग रुम पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में 12 जिलों में परीक्षा केंद्र और स्ट्रॉन्ग रुम बनाने को प्रशासनिक मंजूरी भी मिल चुकी है। इस योजना की सबसे महत्वपूर्ण बात यह होगी कि यहां स्ट्रॉन्ग रुप को बेहद हाईटेक तरीके से बनाया जाएगा, जहां प्रश्न पत्र, आंसर शीट और दूसरी आवश्यक वस्तुओं को सुरक्षित रखा जाएगा। इस तरह से परीक्षा शुरु होने से पहले ही प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले चरण में रोहतास, कैमूर, मधेपुरा, नवादा, कटिहार, लखीसराय, बेगूसराय, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, वैशाली, जमुई, कटिहार आदि 12 जिलों में पहले फेज में इनका निर्माण होगा। इन जिलों में विद्यालयों और दूसरे शैक्षणिक संस्थानों के परिसरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
माना जा रहा है कि राज्य सरकार के इस निर्णय से बिहार में परीक्षा के दौरान कदाचार और प्रश्नपत्र की सुरक्षा पहले की अपेक्षा मजबूत होगी और पूरी परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ ही मजबूत ढ़ांचा मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0