जल्द बिहार आएंगे पीएम मोदी, दो चीनी मिलों की रखेंगे नींव
जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा होगा। इस दौरान वो मधुबनी और दरभंगा में दो चीनी मिलों की नींव रखेंगे। इसे बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार में औद्योगिकरण रफ़्तार पकड़ने लगा है। शपथ लेते ही सम्राट चौधरी ने बंद पड़े चीनी मिलों को खोलने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दिखाई थी। सम्राट चौधरी सरकार अगले कुछ सालों में 25 चीनी मिलों को खोलने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है।
इसी क्रम में 20 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान प्रधानमंत्री मधुबनी जिले के सकरी चीनी मिल और दरभंगा जिले की रैयाम चीनी मिल प्रोजेक्ट्स की नींव रखेंगे। राज्य के गन्ना उद्योग मंत्री ने इस विषय में जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि एक साथ इन दोनों चीनी मिलों के दोबारा शुरू होने से क्षेत्र के गन्ना किसानों को काफी लाभ मिलेगा। इससे किसानों द्वारा उत्पादित गन्ने की विक्रय की सुविधा मिलेगी और इलाके में गन्ना आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा। बता दें कि ये दोनों चीनी मिल लगभग 03 दशक से बंद पड़े हैं।
उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। यह कदम बिहार में गन्ना आधारित उद्योगों के विकास की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बिहार के लोगों और खास कर गन्ना उत्पादक किसानों को लंबे समय से चीनी मिलों को शुरू होने का इंतज़ार था।
वहीं गन्ना उद्योग विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य में औद्योगिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। बंद पड़े चीनी मिलों को शुरू करने के लिए हमलोग लगातार तैयारी कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0