RJD के मार्च को मिला JJD का समर्थन, जानिए तेजप्रताप ने क्या कहा ?
जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने अपनी पुरानी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के राजभवन मार्च का समर्थन करते हुए कई बातें कहीं हैं।
बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल ने राजधानी पटना में राजभवन मार्च किया। इस मार्च में बिहार के कोने कोने से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पटना पहुंचे। राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने इस मार्च का नेतृत्व किया और कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर पैदल उतरें।
बिहार पुलिस एवं जिला प्रशासन ने मार्च को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थें। मार्च को राजभवन पहुंचने से पहले ही इनकम टैक्स गोलंबर पर रोक लिया गया। उत्तेजित राजद कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।
कुछ देर के लिए बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को हिरासत में लेकर छोड़ दिया गया। इस राजभवन मार्च की सबसे खास बात रही कि सभी कार्यकर्ताओं के हाथों में देश का तिरंगा झंडा था। राजद का झंडा देखने को भी नहीं मिला।
उधर तेजप्रताप यादव ने भी अपनी पुरानी पार्टी RJD के राजभवन मार्च का समर्थन किया और कहा कि आज अगर राजद नेता तेजस्वी यादव जी अगर छात्रों और युवाओं की मांग को लेकर मार्च निकाल रहे हैं तो जनशक्ति जनता दल की ओर से मैं इस मार्च और युवाओं के हित में उठाई जा रही आवाज़ का समर्थन करता हूं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0