बिहार में रैपिड रेल, स्पोर्ट्स सिटी और मॉडल स्कूल

सीएम ने बताया कि बिहार में लोगों को बड़े पैमाने पर बिजली बिलों में सब्सिडी दी जा रही है। इसके साथ ही लगभग 04 लाख 85 हजार परिवारों के घरों पर सोलर रुफटॉप लगाने की योजना पर काम किया जा रहा है। सरकारे ने वर्ष 2027 तक 25 लाख घरों तक सोलर रुफटॉप पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Aug 15, 2026 - 20:23
Aug 15, 2026 - 20:26
 0  0
बिहार में  रैपिड रेल, स्पोर्ट्स सिटी और मॉडल स्कूल
सीएम के फेसबुक पेज से साभार

Bihar Development Projects:राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अपने संबोधन में सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार के विकास का रोडमैप जनता के सामने रखा। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार राज्य के गरीबों, मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों को बिजली के क्षेत्र में राहत देने के साथ ही सोलर एनर्जी को बढ़ावा दे रही है। 

सीएम ने बताया कि बिहार में लोगों को बड़े पैमाने पर बिजली बिलों में सब्सिडी दी जा रही है। इसके साथ ही लगभग 04 लाख 85 हजार परिवारों के घरों पर सोलर रुफटॉप लगाने की योजना पर काम किया जा रहा है। सरकारे ने वर्ष 2027 तक 25 लाख घरों तक सोलर रुफटॉप पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 

सीएम ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि पटना के पास लगभग 600 हेक्टेयर क्षेत्र में स्पोर्ट्स सिटी डेवलप करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि सरकार की टाउनशिप परियोजनाओं में आवासीय सुविधाओं के साथ ही इंडस्ट्रियल हब और खेल सुविधाओं को विकसित करने की प्लानिंग की गई है। 

वहीं बिहार की परिवहन व्यवस्था को तेज और मजबूत बनाने के लिए हाई स्पीड कॉरिडोर, मेट्रो और सड़क नेटवर्क को एक दूसरे से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। राज्य सरकार के अनुसार पहले की तुलना में पटना से गया और पटना से मुजफ्फरपुर की यात्रा का समय कम हुआ है। आने वाले समय में यात्रा का यह समय और भी कम हो, इसके लिए हाई स्पीड ट्रेन और रैपिड रेल जैसी योजनाओं पर भी काम करने की बात कही गई है। 

वहीं सीएम ने नौंवी से लेकर बारहवीं तक की पढ़ाई के लिए 551 मॉडल स्कूलों की स्थापना की योजना बताई। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में गरीब छात्रों को बेहतर एजुकेशन के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाआंे की तैयारी का अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बिहार में तकनीकी शिक्षा को सस्ता और सुलभ बनाने का भी दावा किया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News