रोहिणी का दावा : सैटेलाइट टाउनशिप किसान विरोधी है, जबरन हो रहा है जमीन अधिग्रहण
राजद नेता रोहिणी आचार्य ने सैटलाइट टाउनशीप को किसान विरोधी बताते हुए कहा है कि किसानों की जमीन का जबरन अधिग्रहण किया जा रहा है।
बिहार की सम्राट चौधरी सरकार की बहुचर्चित सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना को लेकर राजनीतिक विरोध की शुरुआत हो गई है। लालू प्रसाद यादव की बेटी और सारण लोकसभा सीट से आरजेडी की उम्मीदवार रहीं रोहिणी आचार्य ने सोशल मी िडिया के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया है।
रोहिणी आचार्य ने कहा है कि किसानों की कृषि योग्य भूमि और बहुफसली जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। रोहिणी का कहना है कि बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है। यहां की उपजाउ जमीन पर सैटेलाइट टाउनशिप जैसी परियोजना विकसित करने से किसानों की आजीविका प्रभावित होगी और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।
रोहिणी ने आगे कहा कि किसानों के लिए जमीन केवल संपत्ति नहीं होती बल्कि उसके परिवार की पीढ़ियों से चली आ रही आजीविका और आय का प्रमुख स्त्रोत होता है। विशेष रुप से छोटे और सीमांत किसानों के पास खेती के अलावा आय के सीमित साधन होते हैं। ऐसे में जमीन चली जाने पर उसके सामने रोजगार और परिवार के भविष्य का संकट खड़ा हो सकता है।
रोहिणी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना का लाभ आम किसानों और आम लोगों की बजाय रियल एस्टेट कंपनियों और बड़े निजी कारोबारी समूहों को पहुंच सकता हैै। कृषि योग्य भूमि पर निर्माण होने से हरित क्षेत्र कम होंगे, जलस्तर प्रभावित होंगे और पर्यावरण पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
बता दें कि कई जगह रैयतों और जमीन के मालिक भी बिहार सरकार की इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0