भरत तिवारी एनकाउंटर पर बंट गया सत्ता पक्ष, एनडीए के कई नेता सरकार पर हमलावर....
मांझी जैसी बयानबाजी पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नागमणि करते हुए दिखाई पड़ें। मांझी और नागमणि तो इस मामले में लगातार बोलते ही जा रहे हैं। नागमणि तो इस मामले में खुलकर अगड़ा पिछड़ा करते हुए दिखाई दिए। नागमणि और मांझी के बयानों ने इस मामले में बिहार सरकार को ज्यादा परेशानी में डाला है।
भोजपुर जिले के बिलौटी गांव के भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले में बिहार में सत्ताधारी एनडीए को कई हिस्सों में विभाजित कर दिया। संभवतः पहली बार ऐसा हुआ कि विपक्ष से ज्यादा एनडीए ने ही किसी कार्रवाई का विरोध किया। बिहार के सत्तापक्ष यानी एनडीए में पांच घटक दल हैं। इस मामले में सभी दलों की राय अलग अलग दिखाई और सुनाई पड़ी। एक तरह से कहें कि एनडीए की एकता में दरार दिखी।
एनकाउंटर 16 जून को हुआ था। इसके तुरंत बाद राज्य के शिक्षा मंत्री और भाजपा नेता मिथिलेश तिवारी, भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने घटना की निंदा की लेकिन सरकार के प्रति भरोसा भी व्यक्त किया कि सरकार गुनहगारों पर कार्रवाई जरुर करेगी।
अश्विनी चौबे तो भरत तिवारी के गांव बिलौटी ही पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ मोरचा खोल दिया। उधर के जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने इसे संदिग्ध बताया। दूसरी तरफ हिंदुस्तानी अवाम मोरचा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी आज तक इस मामले पर अलग तरीके की बयानबाजी कर रहे हैं। मांझी की नजर में यह एनकाउंटर उचित है।
मांझी जैसी बयानबाजी पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नागमणि करते हुए दिखाई पड़ें। मांझी और नागमणि तो इस मामले में लगातार बोलते ही जा रहे हैं। नागमणि तो इस मामले में खुलकर अगड़ा पिछड़ा करते हुए दिखाई दिए। नागमणि और मांझी के बयानों ने इस मामले में बिहार सरकार को ज्यादा परेशानी में डाला है।
लोजपा रामविलास के प्रमुख और कंेद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी इस एनकाउंटर के विपक्ष में खड़े दिखाई दिए। उन्होंने भरत तिवारी की मां से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। राज्य सरकार के एक मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा इस एनकाउंटर के पक्ष में तो दूसरे मंत्री अशोक चौधरी इसके विपक्ष में दिखाई पड़ें। अशोक चौधरी ने तो बाकायदा मीडिया के सामने भाजपा नेता नागमणि की खिंचाई भी की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0