भावुक हो गए सम्राट चौधरी के पिता, जो मैं न कर सका, वो बेटे ने कर दिया.....
अपने बेटे सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के अवसर पर उनके पिता शकुनी चौधरी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन और संघर्ष को याद किया। इस मौके पर उन्होंने याद किया कि बिहार की राजनीति में उन्होंने कई सालों तक संघर्ष किया। लव कुश समीकरण को मजबूती प्रदान की। समता पार्टी और हिंदुस्तानी अवाम मोरचा जैसे राजनीतिक दलों के निर्माण में अपना योगदान किया। वो विधायक रहें, मंत्री रहें, सांसद रहें लेकिन कभी मुख्यमंत्री के पद पर नहीं पहुंच सकें। बेटे सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना उनके लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा है।
Samrat Chaudhary's father सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं। इस मौके पर उनके पिता और पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी भावुक नजर आएं। उन्होंने इसे गर्व का अवसर बताया और कहा कि जिस सपने को वो पूरा नहीं कर सकें, उस सपने को उनके बेटे ने पूरा कर दिखाया। शकुनी चौधरी ने साफ तौर पर कहा कि वो लंबे समय तक राजनीति में रहें लेकिन उनके बेटे ने उस मुकाम को हासिल कर लिया, जो वो खुद कभी शामिल नहीं कर सकें।
अपने बेटे सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के अवसर पर उनके पिता शकुनी चौधरी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन और संघर्ष को याद किया। इस मौके पर उन्होंने याद किया कि बिहार की राजनीति में उन्होंने कई सालों तक संघर्ष किया। लव कुश समीकरण को मजबूती प्रदान की। समता पार्टी और हिंदुस्तानी अवाम मोरचा जैसे राजनीतिक दलों के निर्माण में अपना योगदान किया। वो विधायक रहें, मंत्री रहें, सांसद रहें लेकिन कभी मुख्यमंत्री के पद पर नहीं पहुंच सकें। बेटे सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना उनके लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा है।
शकुनी चौधरी ने यह भी कहा कि सम्राट का सीएम बनना कोई व्यक्तिगत सफलता नहीं है बल्कि बड़े नेताओं के विश्वास का नतीजा है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भरोसे ने सम्राट चौधरी को इस स्थान तक पहुंचाया है। शकुनी चौधरी ने कहा कि यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी का पद है और किसी भी नेता को यह तभी मिलता है जब उसमें योग्यता और नेतृत्व क्षमता हो।
वहीं विचारधारा पर चर्चा करते हुए सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी ने कहा कि भाजपा और जेडीयू दोनों अलग अलग विचारधारा वाले दल हैं। इसके बावजूद दोनों ही दल सम्राट चौधरी के नाम पर सहमत हुए हैं तो यह बताता कि उस नेता की कितनी स्वीकार्यता है। सम्राट ने जनता और गठबंधन दोनों का ही भरोसा जीता है। यह उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के प्रति बिहार की जनता की काफी उम्मीद हैं और मुझे विश्वास है कि वो जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और बिहार के विकास की गति को तेज करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0