सम्राट सरकार का सभी बड़े अफसरों को लिखित आदेश, विधायकों का कॉल तुरंत रिसीव करें...
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से एक पत्र जारी हुआ है जिसमें बिलकुल साफ तौर पर कहा गया है कि माननीय विधायकों द्वारा किए गए फोन कॉल का यथासंभव तत्काल उत्तर दिया जाए। अगर किन्हीं कारणों से उस समय कॉल रिसीव करना संभव न हो तो कॉल बैक कर जरुरी संवाद स्थापित किया जाए।
अब बिहार के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को विधायकों का कॉल रिसीव करना होगा। अगर ज्यादा व्यस्तता हो तो कॉल बैक करना होगा। विधायकों द्वारा लिखे गए पत्रों का समय से जवाब देना होगा। हर हाल में प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से एक पत्र जारी हुआ है जिसमें बिलकुल साफ तौर पर कहा गया है कि माननीय विधायकों द्वारा किए गए फोन कॉल का यथासंभव तत्काल उत्तर दिया जाए। अगर किन्हीं कारणों से उस समय कॉल रिसीव करना संभव न हो तो कॉल बैक कर जरुरी संवाद स्थापित किया जाए।
इसके साथ ही कहा गया है कि माननीय विधायकों से प्राप्त पत्रों की रिसीविंग की सूचना तत्काल उपलब्ध कराई जाए एवं उस पत्र पर जो भी कार्रवाई की जा रही हो, उसकी वर्तमान स्थिति से विधायकों को अवगत कराया जाए।
वहीं इस पत्र में यह भी कहा गया है कि जब भी कोई विधायक किसी अधिकारी के कार्यालय में मिलने के लिए आएं तो उनके पद और गरिमा के अनुरुप अपेक्षित प्रोटोकॉल, शिष्टाचार एवं सम्मानजक व्यवहार का समुचित अनुपालन किया जाए।
पत्र के अंत में लिखा गया है कि इस निर्देश से अधीनस्थ कार्यालयों के पदाधिकारियों और कर्मियों को भी अवगत कराते हुए दृढता के साथ इसका अनुपालन कराना सुनिश्चित कराया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0