सम्राट को लगी फटकार, जल्द गिर जाएगी बिहार सरकार , तेजप्रताप का बड़ा दावा

अब तेजप्रताप ऐसा दावा किस आधार पर कर रहे हैं, यह कोई नहीं जानता। तेजप्रताप का यह सोशल मीडिया पोस्ट उस समय में आया जब बिहार में बांकीपुर सीट के भाजपा उम्मीदवार की अदला बदली को लेकर माहौल पूरा गरमाया हुआ है।

Jul 11, 2026 - 06:52
Jul 11, 2026 - 09:04
 0  0
सम्राट को लगी फटकार, जल्द गिर जाएगी बिहार सरकार , तेजप्रताप का बड़ा दावा
तेज प्रताप यादव के फेसबुक पेज से साभार

तेजप्रताप यादव ने बेहद सनसनीखेज दावा किया है। उनका कहना है कि बिहार में सरकरा गिरने वाली है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप ने यह दावा सोशल मीडिया के जरिए किया है। तेजप्रताप ने यह भी कहा है कि नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को फटकार लगाई है। 

अब तेजप्रताप ऐसा दावा किस आधार पर कर रहे हैं, यह कोई नहीं जानता। तेजप्रताप का यह सोशल मीडिया पोस्ट उस समय में आया जब बिहार में बांकीपुर सीट के भाजपा उम्मीदवार की अदला बदली को लेकर माहौल पूरा गरमाया हुआ है। भाजपा ने अभिषेक कुमार सिन्हा की जगह अब नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। 

शुक्रवार की शाम जब मीडिया में बांकीपुर के भाजपा उम्मीदवार के बदले जाने की चर्चा चल रही थी तब उसी वक्त तेजप्रताप यादव का यह सनसनीखेज पोस्ट आया। उन्होने दावे के साथ लिखा कि बिहार में बहुत जल्द सरकार गिरने वाली है। नीतीश कुमार ने सम्राट कहकर मुख्यमंत्री को फटकार लगाई है। ये मैंने आपको कहा था, भविष्यवाणी की थी और मैं वृंदावन में हूं। बहुत जल्द जो बिहार में सरकार है, बदल जाएगी। 

तेजप्रताप के इस दावे में कितना दम है, यह तो समय के साथ ही पता चलेगा लेकिन गरम माहौल को उन्होंने और ज्यादा सुलगा दिया है। इसी के साथ तेजप्रताप यादव ने यह भी जानकारी दी कि वो अभी वृंदावन में हैं। तेजप्रताप भगवान कृष्ण के भक्त हैं और वो मथुरा, वृंदावन जाते रहते हैं। 
बता दें कि शुक्रवार को राजधानी पटना में एनडीए की बड़ी बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में एनडीए के तमाम घटक दलों के जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। शुक्रवार को ही भाजपा का उम्मीदवार भी बदल गया और तेजप्रताप यादव का ये सनसनीखेज बयान भी सामने आ गया। 
 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News