सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे, विकास का खुला पिटारा, नए बिहार की दस्तक
सम्राट चौधरी की सरकार ने 211 नए डिग्री कॉलेज खोले है। कई नए यूनिवर्सिटी खोलने का फैसला हुआ है। इनमें एआई यूनिवर्सिटी का निर्णय उल्लेखनीय है। 551 मॉडल स्कूल, नई शिक्षा नीति लागू करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ी है। शिक्षा के क्षेत्र खाली पड़े पदों और शिक्षकों के ट्रांसफर के मसले पर भी सरकार ने काफी काम किया है।
बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के नेतृत्व वाली सरकार के 100 दिन पूरे हो गए। इस दौरान सरकार ने आधारभूत संरचना, आर्थिक प्रगति, कृषि, शिक्षा, रोजगार, औद्योगिक विकास समेत कई बड़े निर्णय लिए। सम्राट सरकार ने 100 दिनों में तेजी से बड़े फैसले लिए। सड़क, पुल निर्माण से लेकर पर्यटन क्षेत्र का विस्तार, स्टेट हाईवे का निर्माण के साथ ही किसानों की आय बढ़ाने और सिंचाई सुविधा को और विस्तृत करने पर जोर दिया गया।
सम्राट चौधरी की सरकार ने 211 नए डिग्री कॉलेज खोले है। कई नए यूनिवर्सिटी खोलने का फैसला हुआ है। इनमें एआई यूनिवर्सिटी का निर्णय उल्लेखनीय है। 551 मॉडल स्कूल, नई शिक्षा नीति लागू करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ी है। शिक्षा के क्षेत्र खाली पड़े पदों और शिक्षकों के ट्रांसफर के मसले पर भी सरकार ने काफी काम किया है।
शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए 12 नई टाउनशिप की घोषणा पर सरकार आगे बढ़ चली है। रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य और 2030 तक पांच लाख करोड़ के निवेश का संकल्प सरकार ने लिया है। स्वास्थय व्यवस्था में सुधार के लिए पीपीपी मोड में नए मेडिकल कॉलेजों के प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। अस्पतालों में रेफरल पॉलिसी लागू किया गया है। टूरिज्म सेक्टर के विकास के लिए हेली टूरिज्म की शुरुआत बिहार में हो चुकी है।
किसानों की आमदनी बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और कृषि आधारित स्आर्टअप को बढ़ावा देने पर काम जारी है। सिंचाई के लिए किसानों को 12 घंटे बिजली देने का काम भी शुरु हो चुका है। डेयरी, पशुपालन, मछली पालन जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।
सम्राट चौधरी की सरकार हर महीने की 10 तारीख को पेंशन दिवस आयोजित कर बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को पेंशन दे रही है। स्कूल कॉलेजों में पुलिस दीदी की तैनाती कर महिला सुरक्षा पर सरकार ने सराहनीय कार्य किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0