विजय सिन्हा के फैसले को सम्राट ने पलटा, रद्द होगा राजस्वकर्मियां का निलंबन
बीते दिनों बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सह तत्कालीन राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा खूब चर्चा मे रहें। विभाग से जुड़ी शिकायतों को लेकर वो काफी एक्टिव दिखें। इस दौरान उन्होंने खूब सारे फैसले लिए जिनमें एक था राजस्व कर्मचारियों के निलंबन का फैसला। इस फैसले की कहीं सराहना हुई तो कई जगहां पर विरोध के स्वर भी सुनाई पड़े।
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब अपनी ही पुरानी सरकार के फैसलों को पलटने का दौर शुरु हो गया है। सम्राट चौधरी सरकार ने 200 से ज्यादा राजस्व कर्मचारियों के निलंबन का फैसला रद्द करने का आदेश दे दिया है।
बीते दिनों बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सह तत्कालीन राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा खूब चर्चा मे रहें। विभाग से जुड़ी शिकायतों को लेकर वो काफी एक्टिव दिखें। इस दौरान उन्होंने खूब सारे फैसले लिए जिनमें एक था राजस्व कर्मचारियों के निलंबन का फैसला। इस फैसले की कहीं सराहना हुई तो कई जगहां पर विरोध के स्वर भी सुनाई पड़े।
अब नई सरकार ने उनके इस फैसले को पलट दिया है। बीते ढ़ाई महीने से अपनी मांगों को लेकर राजस्वकर्मी हड़ताल पर थें और इसकी वजह से उन्हें निलंबित कर दिया गया था। अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। विभाग के अपर सचिव महेंद्र पाल ने सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखकर 11 फरवरी से 19 अप्रैल के बीच सस्पेंड हुए सभी राजस्व कर्मियों पर आवश्यष्क कार्रवाई के लिए लिखा है।
पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के रुख से अलग नई सरकार ने राजस्व कमचारियों एवं अधिकारियों के प्रति नरम रुख दिखाया है। बिहार में चल रहे प्रशासनिक गतिरोध को दूर करने की दिशा में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है। अब पूरे बिहार के निलंबित चल रहे 224 राजस्व कर्मियों का निलंबन वापस ले लिया जाएगा। पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के सख्त फैसलों की वजह से अंचलांं में कामकाज प्रभावित होने और जनता को परेशानी होने की बात सामने आई है।
बता दें कि विजय कुमार सिन्हा ने अपने विभाग में अनियमितता और भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास किए लेकिन उन्हें कर्मचारी संगठनों के विरोध का सामना करना पड़ा। विजय कुमार सिन्हा के फैसले पर नई सरकार ने यूटर्न ले लिया है और बिहार में इसकी चर्चा जोरशोर से चल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0