उपेन्द्र कुशवाहा गए मांझर कुंड, पूर्व विधायक ने उठाए सवाल
Sasaram News : सासाराम के कैमूर पहाड़ी पर सैलानियों के भोजन बनाने और ले जाने पर प्रशासन ने रोक लगाई हुई है। इसी बीच उपेन्द्र कुशवाहा मांझर कुंड गए और वहां समर्थकों के साथ जलसा किया, इस पर पूर्व विधायक ने कई सवाल खड़े किए हैं।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा का सासाराम के मांझर कुंड जलप्रपात पर जलसा करने और भोजन का वीडियो वायरल हुआ है, इसके बाद राजनीति गरम है। सासाराम के पूर्व विधायक डॉ अशोक कुमार ने इस पर सवाल खड़े किए हैं।
पूर्व विधायक ने इस विषय पर कहा कि जब मांझर कुंड में सैलानियों के जाने और वहां किसी भी प्रकार का भोजन बनाने पर रोक है तो कैसे उपेन्द्र कुशवाहा ने वहां जलसा कर लिया ? उन्हें इसकी अनुमति कैसे मिल गई ?
पूर्व विधायक डॉ अशोक कुमार ने इस विषय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और उपेंद्र कुशवाहा के साथ ही उनकी विधायक पत्नी स्नेहलता कुशवाहा पर निशाना साधा। पूर्व विधायक ने कहा कि कुछ दिन पूर्व सासाराम विधायक स्नेहलता कुशवाहा मांझर कुंड का निरीक्षण करने गईं थीं। इसके दो तीन दिनों के बाद ही प्रशासन ने भोजन बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया।
पूर्व विधायक ने सवालिया निशान दागते हुए कहा कि जब आम पर्यटकों के लिए वहां भोजन बनाना प्रतिबंधित है तो उपेन्द्र कुशवाहा ने वहां कैसे जलसा कर लिया ? इसके अनुमति किसने दी और अनुमति कैसे मिली ? डॉ अशोक कुमार ने इस मामले में प्रशासन से स्थिति को स्पष्ट करने की मांग की है।
वहीं इस विषय पर डीएफओ स्टालिन फीडर कुमार ने कहा कि सांसद के जलसा करने की उन्हें जानकारी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि किसी भी प्रकार की कोई अनुमति उन्हें नहीं दी गई थी। डीएफओ ने बताया कि मांझर कुंड में सैलानियों को केवल स्नैक्स ले जाने की अनुमति है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0