भाई वीरेंद्र ने जेडीयू को दिया ऑफर, आइए मिलकर सरकार बनाएं......
यूसीसी को लेकर भाजपा, जेडीयू, आरजेडी, लोजपा, हम और दूसरे राजनीतिक दलों की ओर से उनका पक्ष सामने आ रहा है। इसी बीच आरजेडी विधायक ने नीतीश कुमार की पार्टी को सार्वजनिक रुप से न्योता देकर चर्चाओं को और गर्म कर दिया है। भाई वीरेंद्र ने कहा कि जेडीयू और आरजेडी मिलकर नई सरकार बनाएं और बिहार को भाजपा जैसी सांप्रदायिक पार्टी से मुक्ति दिलाएं।
राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने जेडीयू को ऑफर दिया है कि आइए मिलकर बिहार में आरजेडी के साथ सरकार बनाइए। भाई वीरेंद्र के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। बता दें कि बिहार में यूसीसी को लेकर कई तरह की बयानबाजी हो रही है।
यूसीसी को लेकर भाजपा, जेडीयू, आरजेडी, लोजपा, हम और दूसरे राजनीतिक दलों की ओर से उनका पक्ष सामने आ रहा है। इसी बीच आरजेडी विधायक ने नीतीश कुमार की पार्टी को सार्वजनिक रुप से न्योता देकर चर्चाओं को और गर्म कर दिया है। भाई वीरेंद्र ने कहा कि जेडीयू और आरजेडी मिलकर नई सरकार बनाएं और बिहार को भाजपा जैसी सांप्रदायिक पार्टी से मुक्ति दिलाएं।
भाई वीरेंद्र ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार से भाजपा का साथ छोड़ने की अपील की और कहा कि बिहार एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है। यहां हर व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है। नीतीश कुमार के साथ कुछ ऐसे लोग जुड़ गए हैं जो उन्हें बर्बाद करना चाहते हैं। सामाजिक न्याय में भरोसा रखने वाले लोगों को एकजुट होना चाहिए।
भाई वीरेंद्र के इस ऑफर के बाद जेडीयू की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आई है। जेडीयू का इस विषय पर क्या बयान या प्रतिक्रिया आती है, इसका सभी को इंतजार है। आपको बता दें कि जेडीयू और आरजेडी मिलकर बिहार में दो बार सरकार बना चुके हैं और एक बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। ये अलग बात है कि दोनों ही बार ये सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0