सासाराम को जाम से मिलेगी राहत, ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बना मास्टर प्लान
रोहतास जिला प्रशासन ने सासाराम को भीषण जाम से निजात देने के लिए बड़ा मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। इससे शहरवासियों के अंदर काफी खुशी का माहौल देखा जा रहा है। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक, रोहतास की अध्यक्षता में हुई बैठक में जाम की समस्या को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई है।
बिहार के शाहाबाद रेंज के प्रमुख शहरों में से एक सासाराम है। नगर निगम बन जाने के बाद भी सासाराम शहर में जाम की समस्या का कोई निदान नहीं मिल पा रहा है। सुबह होते ही जैसे पूरा सासाराम नगर रेंगने लगता है। जिधर देखिए उधर गाड़ियों के हॉर्न कर्कश स्वर सुनाई देने लगता है। भीषण जाम सासाराम के लिए बदनामी का सबब बन चुका है।
अब रोहतास जिला प्रशासन ने सासाराम को भीषण जाम से निजात देने के लिए बड़ा मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। इससे शहरवासियों के अंदर काफी खुशी का माहौल देखा जा रहा है। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक, रोहतास की अध्यक्षता में हुई बैठक में जाम की समस्या को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई है।
जिला प्रशासन, रोहतास ने सासाराम शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए जो बड़े फैसले लिए है उनमें स्पेशल अतिक्रमण दस्ता गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई से पहले लाउडस्पीकर के जरिए बाकायदा सूचना दी जाएगी। ट्रैफिक पुलिस और संबंधित पदाधिकारियों द्वारा नियमित भ्रमण और निगरानी करना होगा।
इसके साथ ही जो बैठक से बात निकल कर आई है, उसमें यह मालूम चला है कि प्रमुख मार्गों पर बसों के ठहराव पर रोक होगी। सिंगल लेन ट्रैफिक व्यवस्था का कड़ाई से पालन होगा। अतिक्रमण और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती के साथ आवश्यक कार्रवाई होगी।
इसके साथ ही जिला प्रशासन ने सासाराम को जाम मुक्त और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0