बिहार लौटते ही तेजस्वी को झटका, RJD का एक और विकेट गिरा....
अर्जुन राय का कहना है कि आरजेडी का मौजूदा नेतृत्व और काम करने का तौर तरीका सही नहीं है। सीतामढ़ी के अधूरे पड़े विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए केंद्र और राज्य के डबल इंजन की सरकार के साथ जुड़ना बेहद जरुरी है।
इधर तेजस्वी यादव विदेश यात्रा से वापस लौटे उधर आरजेडी के नेता अर्जुन राय ने पार्टी को इस्तीफा दे दिया। वो सोमवार को भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार और सीतामढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा काम कर रही है। आरजेडी छोड़ने की घोषणा अर्जुन राय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी।
बीते कुछ दिनों से अर्जुन राय पार्टी से अलग थलग चल रहे थें। अर्जुन राय का कहना है कि वो पीएम मोदी और बिहार बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व से प्रभावित हैं, इसलिए वो भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।
अर्जुन राय का कहना है कि आरजेडी का मौजूदा नेतृत्व और काम करने का तौर तरीका सही नहीं है। सीतामढ़ी के अधूरे पड़े विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए केंद्र और राज्य के डबल इंजन की सरकार के साथ जुड़ना बेहद जरुरी है। उनके अनुसार एनडीए की सरकार जनहित में अच्छा काम कर रही है। वो भी इस विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं, इसलिए वो भाजपा में जा रहे हैं।
बता दें कि दल बदलना अर्जुन राय के लिए कोई नई बात नहीं है। साल 2000 में वो आरजेडी से ही औराई विधानसभा सीट से विधायक बनें थें। वर्ष 2005 में वो जेडीयू में शामिल हुए और पुनः औराई से चुनाव जीत कर विधायक बनें।
2009 में वो जेडीयू के ही टिकट पर सीतामढ़ी से सांसद निर्वाचित हुए। 2014 में वो लोकसभा का चुनाव हार गए। 2015 में वो आरजेडी में दोबार शामिल हुए। इसके बाद आरजेडी ने उन्हें 2019 और 2024 में सीतामढ़ी से लोकसभा का चुनाव लड़ाया लेकिन वो जीत नहीं पाएं। एक बार पुनः वो 2026 में पार्टी बदलने जा रहे हैं। अब वो भाजपाई हो जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0