पटना के गेस्ट हाउस में चल रहा देह व्यापार, 4 युवतियां हिरासत में, संचालक फरार
छापेमारी के दौरान ग्राउंड फ्लोर से लेकर चौथी मंजिल तक अलग अलग कमरों की तलाशी ली गई। इस दौरान कमरों से कंडोम समेत कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। पकड़ी गई युवतियों और लड़के को राजीव नगर थाना ले जाया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस देह व्यापार में कौन कौन से लोग शामिल हैं और इसे कैसे संचालित किया जाता था।
पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के घुड़दौड़ क्षेत्र के गणपति गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पटना पुलिस और एसएसपी सेल की चार स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की संयुक्त टीम ने शनिवार को छापेमारी कर मौके से चार युवतियों और एक युवक को पकड़ा। चार मंजिला गेस्ट हाउस में यह गोरखधंधा चल रहा था।
छापेमारी के दौरान ग्राउंड फ्लोर से लेकर चौथी मंजिल तक अलग अलग कमरों की तलाशी ली गई। इस दौरान कमरों से कंडोम समेत कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। पकड़ी गई युवतियों और लड़के को राजीव नगर थाना ले जाया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस देह व्यापार में कौन कौन से लोग शामिल हैं और इसे कैसे संचालित किया जाता था।
छापेमारी की भनक लगते ही गेस्ट हाउस का संचालक और कर्मचारी वहां से भाग निकलें। कुछ अन्य लोग भी वहां से भागने में सफल रहें। पुलिस अब उन लोगों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
एसडीपीओ 2 लॉ एंड ऑर्डर सुषमा सागर ने बताया है कि काफी दिनों से इस गेस्ट हाउस में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्राप्त हो रही थी। लगभग दो माह से टीम यहां रंगे हाथों पकड़ने की तैयारी कर रही थी। शनिपवार को गुप्त सूचना मिली कि गेस्ट हाउस में कुछ युवक युवतियां मौजूद हैं। सूचना मिलने के बाद टीम ने छापेमारी की और अलग अलग कमरों से चार युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0