सम्राट सरकार की सोशल इंजीनियरिंग, जानिए किस जाति से कितने और कौन मंत्री.....
सम्राट चौधरी सरकार में मंत्रिमंडल के गठन में लगभग सभी सामाजिक समूहों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। ओबीसी, ईबीसी, सवर्ण, दलित, अल्पसंख्यक सभी सामाजिक वर्गों से मंत्री बनाए गए हैं।
बिहार की नई सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण संपन्न हो गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में एनडीए के 32 मंत्रियों का शपथ ग्रहण संपन्न हो गया है। इस नई सरकार में सोशल इंजीनियरिंग का खास ख्याल रखा गया है।
सम्राट चौधरी सरकार में मंत्रिमंडल के गठन में लगभग सभी सामाजिक समूहों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। ओबीसी, ईबीसी, सवर्ण, दलित, अल्पसंख्यक सभी सामाजिक वर्गों से मंत्री बनाए गए हैं।
सामान्य वर्ग की बात करें तो भाजपा कोटे से भूमिहार समाज के विजय कुमार सिन्हा को मंत्री बनाया गया है जबकि नीतीश मिश्रा और मिथिलेश तिवारी ब्राह्मण समाज से आते हैं। संजय टाईगर और श्रेयसी सिंह राजपूत समाज से आती हैं। वहीं वैश्य समाज से आने वाले अरुण शंकर प्रसाद और डॉ दिलीप जायसवाल को भी मंत्री बनाया गया है।
यादव समाज से आने वाले रामकृपाल यादव को भी जिम्मेदारी दी गई है। कानू समाज के केदार गुप्ता, चंद्रवंशी समाज के प्रमोद कुमार भी मंत्री बनाए गए हैं। दलित समाज के लखेंद्र पासवान भी मंत्री बनाए गए हैं। निषाद समाज से आने वाली रमा निषाद भी मंत्री बनीं हैं। नंद किशोर राम रविदास समाज से आते हैं।
जेडीयू की ओर से दो कुर्मी मंत्री बनाए गए हैं। पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और श्रवण कुमार कुर्मी समाज का प्रतिनिधित्व सरकार में करेंगे। अल्पसंख्यक समुदाय से जमा खान को मंत्री बनाया गया है। मल्लाह समाज के मदन सहनी, धानुक समाज के दामोदर रावत और शीला मंडल मंत्रिमंडल में हैं जबकि मंत्री बुलो मंडल गंगोता समाज से आते हैं। अशोक चौधरी पासी समाज से जबकि रत्नेश सदा मुसहर समाज से आते हैं। वैश्य समाज की श्वेता गुप्ता, कुशवाहा समाज से श्रीभगवान सिंह कुशवाहा और राजपूत बिरादरी की लेसी सिंह भी मंत्री बनीं हैं।
चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास की ओर से एक राजपूत संजय सिंह और एक पासवान संजय कुमार मंत्री बनाए गए हैं। संतोष कुमार सुमन महादलित मुसहर समाज से आते हैं जबकि राष्ट्रीय लोक मोरचा कोटे से दीपक प्रकाश कुशवाहा मंत्री बनाए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0