जरुरत से ज्यादा बोलना जेडीयू प्रवक्ताओं को पड़ा भारी, आरजेडी के जवाब से बोलती बंद.....
आरजेडी के प्रवक्ताओं ने राबड़ी देवी द्वारा सिंगर छोटू छलिया को दिए गए कंगन पर जबरन विवाद करने वाले जेडीयू के नेताओं और प्रवक्ताओं को ठीक उन्हीं की भाषा में जवाब दे दिया है।
नीरज कुमार समेत तमाम जेडीयू के नेताओं और प्रवक्ताओं को आरजेडी की तरफ से ठीक ठाक दवाई मिल गई है। राबड़ी देवी के कंगन के लिए जिनको रसीद चाहिए था, अब वो रसीद उल्टे जेडीयू को ही देना पड़ सकता है। आरजेडी ने इस बार नीरज कुमार समेत तमाम जेडीयू के नेताओं और प्रवक्ताओं को ऐसा जवाब दिया है कि अब उनके होश ठिकाने आ जाएंगे। आरजेडी अब बात बात में हर जवाब में निशांत कुमार को सामने लेकर आ रही है और जेडीयू को बचाव करना मुश्किल हो रहा है। पहले तो नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के इंजीनियर होने का ढोल फट गया और अब रसीद का जवाब भी रसीद से मिल गया है।
आरजेडी के प्रवक्ताओं ने राबड़ी देवी द्वारा सिंगर छोटू छलिया को दिए गए कंगन पर जबरन विवाद करने वाले जेडीयू के नेताओं और प्रवक्ताओं को ठीक उन्हीं की भाषा में जवाब दे दिया है।
एक दौर था जब तमाम राजनीतिक दलों के पास बड़े ही सभ्य, शिक्षित और संस्कारवान प्रवक्ता देश की जनता के सामने आते थें और बेहद संजीदा और साफ सुथरे तरीके से अपने पार्टी का पक्ष रखते थें। इसके बाद वर्ष 2012-13 का दौर आया और फिर बेहद असभ्य, अमर्यादित, अश्लील टाइप के प्रवक्ता टीवी चैनलों पर आने लगें। बातों में न कोई तथ्य और न कोई रस...न कोई मर्यादा और न कोई लिहाज।
बिहार में कुछ इसी तरह का हाल सामने दिखता है। एक जेडीयू के प्रवक्ता हैं नीरज कुमार। एमएलसी हैं और एक बार कुछ समय के लिए मंत्री भी रह चुके हैं। नीरज कुमार आए दिनों छोटे छोटे चैनलों पर बयान देते रहते हैं। कई बार बिना सिर पैर के भी बयान देते हैं। इसके चक्कर में वो अक्सर ट्रॉल भी होते हैं। उनके किसी भी बयान के नीचे जाकर देख लीजिए...ऐसे ऐसे कमेंट पढ़ने को मिलते हैं कि कोई भी शरीफ आदमी उन्हें बर्दाश्त नहीं कर पाएगा। हालांकि आरजेडी ने नीरज कुमार का इलाज करने के लिए बंटू सिंह को प्रवक्ता बना दिया है। दिलचस्प है कि बंटू सिंह भी भूमिहार समाज से आते हैं और आरजेडी के प्रखर प्रवक्ता हैं। राजनीति में जैसे को तैसा जवाब न दिया जाए तो काम बिगड़ता जाता है।
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन था। लोक गायक सह कलाकार छोटू छलिया राबड़ी आवास में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दे रहे थें। वहां पर लालू प्रसाद यादव की पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी मौजूद थीं। भावनाओं में आकर राबड़ी देवी ने अपने हाथ से एक कंगन निकाल कर कलाकार छोटू छलिया को दे दिया। यह पूरी तरह से एक निजी मामला था। चूंकि छोटू छलिया अपने कार्यक्रम में लालूजी की तारीफ कर रहे थें तो राबड़ी देवी ने खुश होक उसे यह इनाम में दिया था।
अब पेट में दर्द शुरु हो गया नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड को। हमेशा की तरह हर मुद्दे पर अपनी बात रखने के लिए पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार हाजिर थें। नीरज कुमार ने कहा कि इस कंगन का रसीद कहा है ?
नीरज कुमार ने यह भी कहा कि जो कंगन राबड़ी देवी ने छोटू छलिया को दिया है, उसकी रसीद कहां है ? उसका जीएसटी नंबर क्या है ? क्या इसका बिल उपलब्ध है ? उन्होेंने कहा कि कि इस मामले में वो ईडी को पत्र लिखेंगे और छोटू छलिया से पूछताछ कराने की मांग करेंगे कि कंगन असली हीरे का था या नहीं ? उसे क्यों दिया गया और पूरा ब्यौरा क्या है ?
अब बारी थी आरजेडी के प्रवक्ता की्। आरजेडी की तेजतर्रार महिला नेता सारिका पासवान ने नीरज कुमार के बयानों का जवाब सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि जेडीयू के वरिष्ठ एवं निम्न दर्जे के प्रवक्ताओं की हालत यह है कि दिन भर वो कंगन कंगन का जाप कर रहे हैं। पेट में उनके दर्द हो रखा है कि कंगन किसी और को कैसे मिल गया ? सारिका पासवान ने कहा कि पेट में दर्द नहीं लेना है। बहुत जल्द फिर से एक ऐसा ही कार्यक्रम किया जाएगा।
जेडीयू प्रवक्ता को आरजेडी नेता सारिका पासवान ने कहा कि आपको भी कंगन लेना है तो आपको करना सिर्फ इतना होगा कि घूंघरु पहन कर और साड़ी पहन कर लालूजी के सामने लौंडा नाच में शरीक हो जाना होगा। आपको हीरा भी दिया जाएगा और कंगन भी दिया जाएगा और साथ ही साथ पायल और बिछिया भी दिया जाएगा ताकी आप जदयू के मानसिक तौर पर दिवालिया राजा के समक्ष जाकर राजनीतिक मुजरा कर सकें।
आरजेडी प्रवक्ता सारिका पासवान यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा कि जनाब, हम ये पूछना चाहते हैं कि ये जो मानसिक तौर पर दिवालिया राजा के शहजादा के पास जो अकूत संपत्ति आई है, करोड़ों की संपत्ति जो दर्शाई है, वो कहां से आई है ? कौन सी कंपनी में काम कर रहे थें। बूट बेचकर के लाए हैं क्या ? बिलवा दीजिएगा क्या ? बिल तो दिखाना होगा ? पहले आप बिल दिखाइए।फिर हम भी बिल दिखा देते हैं।
सारिका पासवान ने नीरज कुमार को जवाब देने के बहाने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार पर बिना नाम लिए प्रहार कर दिया। नीरज टाइप के प्रवक्ता हो तो पार्टी को दुश्मनों की क्या जरुरत है ?
उधर आरजेडी के एक दूसरे नेता अनिल कुमार साधु उर्फ साधु पासवान ने फेसबुक पर लिखा कि कंगन से नीरज को दिक्कत है तो उनको दो पेडिग्री बिस्कुट दिया जाए। अब आप जानते हैं कि पेडिग्री किसको दिया जाता है।
देखिए, अंत में हम इतना ही कहेंगे कि नीतीश कुमार अब वो नहीं हैं जो पहले थें। नीतीश कुमार से जुड़े कई बातों की पोल खुल गई है। परिवारवाद से लेकर बेटे के इंजीनियर होने तक का खुलासा हो चुका है। उनके बेटे निशांत कुमार ने एमएलसी चुनाव मंे नॉमिनेशन करने के समय एफिडेविट में संपत्ति का खुलासा भीउन्होंने कर दिया है। ऐसे में उनकी पार्टी के प्रवक्ताओं से लेकर नेताओं तक को सामने वाले पर हमला बोलने से पहले थोड़ा संयमित रहना होगा अन्यथा उधर से भी जब पलट कर जवाब आएगा तो बचान करना मुश्किल हो सकता है। हम राजनीति में सभ्यता, मर्यादा और शालीनता के पक्षधर हैं। यह सद्भाव तमाम राजनीतिक दलों और उनके प्रवक्ताओं में बना रहना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0