बिहार में छात्र आंदोलन हुआ तेज, 22 अगस्त को राजभवन मार्च
पटना में चल रहे इस महाआंदोलन में बाकी मुद्दों के साथ शिक्षक भर्ती और उच्च शिक्षा से जुड़े मुद्दे भी जुड़ गए हैं। कई पीएचडी स्कॉलर भी इस धरने पर बैठे हुए हैं। इन आंदोलनकारी छात्रों का साफ कहना है कि सिर्फ नई बहालियों की अधिसूचना जारी करने से समस्या खत्म नहीं होने वाली है। इन आंदोलनकारियों का पूरा जोर भर्ती व्यवस्था में बदलाव और लंबित परीक्षाओं को समय पर कराने पर है।
बिहार में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बता दें कि काफी दिनों से बिहार की राजधानी पटना में अभ्यर्थी आंदोलन पर हैं। भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक, लंबित बहालियों और परीक्षा प्रक्रिया में बदलाव की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में महाआंदोलन चल रहा है।
पटना में चल रहे इस महाआंदोलन में बाकी मुद्दों के साथ शिक्षक भर्ती और उच्च शिक्षा से जुड़े मुद्दे भी जुड़ गए हैं। कई पीएचडी स्कॉलर भी इस धरने पर बैठे हुए हैं। इन आंदोलनकारी छात्रों का साफ कहना है कि सिर्फ नई बहालियों की अधिसूचना जारी करने से समस्या खत्म नहीं होने वाली है। इन आंदोलनकारियों का पूरा जोर भर्ती व्यवस्था में बदलाव और लंबित परीक्षाओं को समय पर कराने पर है। यह बिहार की एक बड़ी समस्या है।
पटना में चल रहे इस आंदोलन में कई छात्र आमरण अनशन पर बैठे हैं। छात्र नेता अमन कुमार भी पिछले चार दिनों से आमरण अनशन पर हैं। अन्न जल त्याग देने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ती ही जा रही है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने आंदोलन जारी रखने की बात कही है। अमन ने वीडियो संदेश जारी कर बिहार के छात्रों, नौजवानों और अभ्यर्थियों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।
अमन का कहना है कि छात्र अपनी मर्जी से सड़क पर नहीं उतरे हैं बल्कि भर्ती परीक्षाओं में धांधली, पेपर लीक और सालों तक बहाली अटके रहने से युवाओं में काफी नाराजगी है। अमन ने साफ कहा है कि ये कोई मेरी व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है बलिक ये बिहार के युवाओं के भविष्य से जुड़ा मामला है।
उधर 22 अगस्त को राजभवन मार्च की खबर भी आ रही है। शिक्षक भर्ती, उच्च शिक्षा के मुद्दों को लेकर छात्रों, रिसर्च स्कॉलर्स और गेस्ट टीचर्स ने 22 अगस्त को राजभवन मार्च का ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार ऑर ब्लॉक स्थित वीर कुंवर सिंह पार्क से यह मार्च निकलेगा और लोक भवन तक जाएगा। इस मार्च में सरकारी भर्तियों से जुड़ी कई मांगों को उठाया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0