21 हजार करोड़ का लोन लेने के लिए बैंकों से बातचीत जारी, बिहार सरकार कहां खर्च करेगी !
21000 करोड़ का कर्ज लेने के लिए बिहार सरकार नाबार्ड समेत दूसरे बैंकों से बात कर रही है। वार्ता अंतिम दौर में है। कर्ज की राशि कहां खर्च होगी और इसे कैसे चुकाया जाएगा, इसका भी पूरा इंतजाम किया जा रहा है।
बिहार सरकार बैंकों से 21 हजार करोड़ रूपए का कर्ज लेने जा रही है। इस विषय पर बैंकों से सरकार की वार्ता जारी है। यह कर्ज बिहार राज्य पथ विकास निगम और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा लिया जा रहा है। कर्ज के माध्यम से मिलने वाली इस राशि को सड़क और पुल बनाने में खर्च किया जाएगा। यह कर्ज दीर्घकालिक होगा और इसे चुकाने के लिए भी राज्य सरकार पर्याप्त इंतजाम कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य में जो भी सड़क और पुल निर्माण परियोजनाएं हैं, उसे कर्ज की राशि से पूरा किया जाएगा। इसके लिए कुल 21 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल बैंक कर्ज के ब्याज को लेकर नाबार्ड समेत दूसरे बैंकों से बातचीत जारी है। वार्ता आखिरी चरण में है।
मिली जानकारी के अनुसार कर्ज के रूप में मिलने वाली राशि में 15 हजार करोड़ रुपए बिहार राज्य पथ विकास निगम और 6 हजार करोड़ रुपए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को मिलेंगे। कर्ज की इस राशि से कौन कौन से सड़क एवं पुलों का निर्माण होगा, इसकी सूची को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इस कर्ज को कैसे चुकाया जाएगा, इसका विवरण भी प्रस्ताव में दिया गया है। राज्य सरकार लोन चुकाने के लिए भी पूरा रोडमैप बना चुकी है। इस लोन का गारंटर पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार बनेगा। जो भी बड़ी सड़कें और पुल बनेंगी, उसके टोल टैक्स से कर्ज का भुगतान किया जाएगा।
मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व ही राज्य की सम्राट चौधरी सरकार ने बिहार सरकार के अंतर्गत आने वाली पुलों और सड़कों से टोल टैक्स वसूलने का निर्णय लिया था। इस फैसले को राज्य कैबिनेट की स्वीकृति भी मिल चुकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0