एक बार फिर विवाद में तेजप्रताप, कोर्ट में मामला, जबरन घर में घुसने का आरोप
आकाश ने आरोप लगाया है कि बीते 6 जून को पटना के पाटलीपुत्र इलाके में उनके फ्लैट में तेजप्रताप अपने पीएम मोतीलाल यादव के साथ जबरन घुसने का प्रयास किया। आकाश ने कहा कि उस वक्त वो अपने घर पर मौजूद नहीं थें।
अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव पर मामला दर्ज कराया है। आकाश का आरोप है कि तेजप्रताप यादव ने उन्हें धमकी दी है कि अगर उन्हें उनकी पत्नी अनुष्का यादव से मिलने से रोका गया तो वो अनुष्का की बेटी उज्जैनी का अपहरण करवा देंगे। आकाश यादव ने आरोप लगाया है कि तेजप्रताप ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की भी चेतावनी दी है।
आकाश ने आरोप लगाया है कि बीते 6 जून को पटना के पाटलीपुत्र इलाके में उनके फ्लैट में तेजप्रताप अपने पीएम मोतीलाल यादव के साथ जबरन घुसने का प्रयास किया। आकाश ने कहा कि उस वक्त वो अपने घर पर मौजूद नहीं थें। आरोपों के अनुसार तेजप्रताप यादव और मोतीलाल ने दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश की। आकाश यादव ने मोतीलाल पर फोन कर धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी मोहित नाम के व्यक्ति ने उनको फोन कर धमकी दी है और खुद को लॉरेंस बिश्नोई का आदमी बताया है।
आकाश ने बताया कि उन्होंने इस मामले में 10 जून को पाटलीपुत्र थाने में आवेदन भी दिया लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली और 17 जून को पटना सिविल कोर्ट में केस दर्ज कराया। गुरुवार को मामले में सुनवाई भी हुई।
वहीं इस मामले पर तेजप्रताप यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। तेजप्रताप यादव ने तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि ये एक राजनीतिक साजिश है जो बदले की भावना से प्रेरित है। इन आरोपों का उद्देश्य उनकी सार्वजनिक छवि और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है। तेजप्रताप यादव ने कहा कि उन्होने हमेशा कानून, मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान किया है लेकिन मेरी विनम्रता को मेरी कमजोरी न समझा जाए। उन्होंने कहा कि सत्य जल्द ही तथ्यों के साथ सामने आएगा और हर झूठ बेनकाब होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0