CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को तेजप्रताप ने भेजा न्यौता

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से अभिजीत दीपके को बिहार आने का न्यौता दिया है और कहा है कि बिहार की ताजा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए आज एक कड़े और मजबूत जनांदोलन की जरुरत है।

Jul 25, 2026 - 21:10
Jul 25, 2026 - 21:11
 0  0
CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को तेजप्रताप ने भेजा न्यौता
सांकेतिक तस्वीर सोशल मीडिया से

भारत की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन सफल रहा। सरकार झुकी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया। इसके बाद विपक्षी दलों, छात्रों और प्रदर्शनकारियों में जश्न का माहौल है। इसी बीच बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव ने कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके को बिहार आने का निमंत्रण दिया है। 

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से अभिजीत दीपके को बिहार आने का न्यौता दिया है और कहा है कि बिहार की ताजा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए आज एक कड़े और मजबूत जनांदोलन की जरुरत है। तेजप्रताप ने अभिजीत दीपके से आग्रह किया है कि वो बिहार आकर यहां की जनता की आवाज बनें और सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को सत्ता से उखाड़ कर फेंकने का काम करें। 

तेजप्रताप यादव ने लिखा है कि मैं कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके से यह खास अपील करता हूं कि वे अविलंब बिहार की धरती पर आएं। तेजप्रताप ने यह भी कहा है कि इस परिवर्तन की लड़ाई में मैं और मेरी पार्टी जनशक्ति जनता दल तथा मेरे समर्थकों का पूर्ण और अटूट समर्थन उनके साथ रहेगा। बिहार के बेहतर भविष्य के लिए और जनहित में जो भी कड़े कदम उठाने होंगे, उसमें हम कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। 

मालूम हो कि नीट परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ शुरु हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन पूरे देश में तेजी से फैल गया। दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर जबरदस्त स्टैंड लिया और पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। इसके बाद यह आंदोलन और तेज हो गया। आंदोलन का फल यह निकला कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया। भाजपा नेताओं का यह दावा कि हमारी सरकार में इस्तीफे नहीं होते, यह भ्रम टूट गया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News