तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार को लपेटा, देश भर में मचा तूफान, बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार
राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले पर केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए पूछा है कि ये संयोग और प्रयोग वाला दांव है क्या ! तेजस्वी यादव ने कहा है कि पेपर लीक की वजह से नीट यूजी परीक्षा 2026 रद्द हो चुका है। 23 लाख छात्रों के भविष्य के साथ एक बार फिर से खिलवाड़ किया गया है।
पेपर लीक होने की वजह से नीट यूजी 2026 की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इस मामले को विपक्ष केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर हैै। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी से लेकर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव तक मोदी सरकार को लपेटे में ले रहे हैं। नीट यूजी परीक्षा 2026 रद्द हो जाने की वजह से पूरे देश में एक प्रकार का तूफान खड़ा हो गया है। तेजस्वी यादव ने सीधे तौर पर इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है।
राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले पर केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए पूछा है कि ये संयोग और प्रयोग वाला दांव है क्या ! तेजस्वी यादव ने कहा है कि पेपर लीक की वजह से नीट यूजी परीक्षा 2026 रद्द हो चुका है। 23 लाख छात्रों के भविष्य के साथ एक बार फिर से खिलवाड़ किया गया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार और देश में पेपर लीक का अंतहीन सिलसिला खत्म ही नहीं हो रहा है।
तेजस्वी यादव ने सवालिया निशान दागते हुए पूछा है कि क्या भाजपा की सरकारों में इतनी भी प्रशासनिक क्षमता, योग्यता, इच्छा शक्ति और कौशल नहीं है कि एक सामान्य परीक्षा को बिना पेपर लीक हुए सुनियोजित ढंग से आयोजित कर सके या फिर ये भी कोई कोई संयोग और प्रयोग वाला दांव है जिससे देश की रुलाई में सत्ता की मलाई मिलती रहे !
बता दें कि बीते 03 मई को आयोजित नीट यूजी परीक्षा 2026 आयोजित हुई थी। मंगलवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 का प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के मद्देनजर इसे रद्द करने की घोषणा की। इससे लाखों अभ्यर्थियों की मुसीबतें बढ़ गई है। सीबीआई ने भी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले सात से दस दिनों में राष्ट्रीय परीक्षा एजेेंसी इस परीक्षा के लिए नई तारीखों का ऐलान करेगी। परीक्षा रद्द हो जाने की वजह से देश भर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों में सिस्टम के खिलाफ खास आक्रोश देखा जा रहा है।
वहीं तेजस्वी यादव ने इस मामले में साफ तौर पर कहा है कि सत्ता संरक्षण में लगातार हो रहे पेपर लीक से सरकार की नीति और नीयत पर ही सवाल उठ रहा है। वहीं जांच के मुद्दे पर तेजस्वी ने कहा कि दिखावटी जांच की औपचारिकता की बजाय सरकार को आत्मनिरीक्षण करने की जरुरत है। खुद से ये सवाल करने की जरुरत है कि क्या हम देश के साथ सही कर रहे हैं !
तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि अब जबकि 23 लाख मेडिकल अभ्यर्थी दुबारा से परीक्षा देंगे, दूसरी बार देश के 552 अलग अलग शहरांे के सैकड़ों परीक्षा केंद्रों पर जाएंगे तो कितना डीजल, पेट्रोल, तेल बर्बाद होगा । छात्रों और उनके अभिभावकों को कितना आर्थिक नुकसान और मानसिक शारीरिक कष्ट होगा, क्या प्रधानमंत्री जी ने इसका विश्लेषण किया है !
पीएम मोदी पर सीधा प्रहार करते हुए तेजस्वी ने कहा कि सिर्फ जुबानी खर्च करने से देश नहीं चलता है बल्कि शासन प्रशासन में पारदर्शिता के साथ जवाबदेही तय होती है लेकिन इनका उद्देश्य तो आम लोगों को पीड़ा देने के अलावा सभी संस्थानों का प्रयोग विपक्षी दलों के लिए करना होता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0