हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार वाले बयान पर भड़के तेजस्वी
परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा से जुड़े कुछ पुराने मामले का जिक्र किया और कहा कि कई बातें अदालत में टिक नहीं पाई थीं। बोलने के क्रम में उन्होंने कह दिया कि हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार। अब उनकी इस टिप्पणी के बाद विवाद शुरु हो गया। सोशल मीडिया पर उनके इस बयान की आलोचना शुरु हो गई।
बिहार की राजधानी पटना में बीपीएससी समेत अलग अलग परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने अभ्यर्थियों की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर आयोग का पक्ष रखा। संवाददाता सम्मेलन के दौरान उनसे 70वीं बीपीएससी परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी की कॉपी को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि विवाद पैदा हो गया।
इस जवाब को लेकर परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार की काफी आलोचना हो रही है और उनके बहाने विपक्ष सरकार पर भी प्रहार कर रहा है। दरअसल परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार से 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी की कॉपी को लेकर उठ रहे सवालों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि यदि किसी को आरोपों में तथ्य नजर आ रहे हैं तो वो कोर्ट का रुख कर सकता है।
परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा से जुड़े कुछ पुराने मामले का जिक्र किया और कहा कि कई बातें अदालत में टिक नहीं पाई थीं। बोलने के क्रम में उन्होंने कह दिया कि हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार। अब उनकी इस टिप्पणी के बाद विवाद शुरु हो गया। सोशल मीडिया पर उनके इस बयान की आलोचना शुरु हो गई।
आंदोलनकारियों के प्रदर्शन और परीक्षा से जुड़े सवालों के बीच परीक्षा नियंत्रक की टिप्पणी से बिहार का सियासी माहौल गर्म हो उठा है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने परीक्षा नियंत्रक के इस बयान पर गहरी आपत्ति जताते हुए माफी मांगने की मांग की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस अधिकारी ने इस तरह का कुत्ता बिल्ली वाला बयान दिया है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
कुत्ता भौंके हजार वाला बयान तूल पकड़ते देख परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने खेद प्रकट किया और कहा कि मैंने सिर्फ एक कहावत कही है, जिसे तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है और उसका गलत मतलब निकाला जा रहा है। अगर मेरे बयान से किसी को ठेस लगी है तो मैं उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0