तेजस्वी के एमएलसी, सम्राट की बढ़ाएंगे मुसीबत !
बता दें कि लंबे समय तक चली आ रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए राष्ट्रीय जनता दल ने सुनील कुमार सिंह को एमएलसी के लिए नामित कर दिया। सुनील कुमार सिंह का एमएलसी बनना तय है। सबको पता है कि सुनील कुमार सिंह एक बेखौफ और बेबाक नेता हैं। सदन के भीतर वो सत्ता पक्ष और सरकार की बखिया उधेड़ने के लिए जाने जाते हैं।
तेजस्वी यादव ने ऐसे व्यक्ति को एमएलसी बना दिया है जो हमेशा की तरह सरकार की मुसीबत बढ़ाने वाला है। सुनील सिंह के कड़े तेवर से सदन में सम्राट चौधरी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, यह तय है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी अपने मन से सरकार नहीं चल रहा है। सरकार कोई और चला रहा है। पतंग कहीं और है और लटाई कहीं और है।
बता दें कि लंबे समय तक चली आ रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए राष्ट्रीय जनता दल ने सुनील कुमार सिंह को एमएलसी के लिए नामित कर दिया। सुनील कुमार सिंह का एमएलसी बनना तय है। सबको पता है कि सुनील कुमार सिंह एक बेखौफ और बेबाक नेता हैं। सदन के भीतर वो सत्ता पक्ष और सरकार की बखिया उधेड़ने के लिए जाने जाते हैं। दूसरी बार एमएलसी बनने के बाद सुनील कुमार सिंह ने अपने बयानों से एक बार फिर से सबकी बोलती बंद कर दी है।
सुनील कुमार सिंह ने अपने एक साक्षात्कार में कहा कि केंद्र से लेकर राज्य तक निरंकुश शासन चल रहा है। कोई किसी की सुनने वाला नहीं है। भ्रष्टाचार तो इस सरकार के डीएनए में प्रवेश कर चुका है। भ्रष्टाचार और रिश्वत शासन का अंग बन चुका है। पब्लिक भी इसे अपनी नियती मान चुकी है कि अगर उन्हें किसी भी सरकारी दफ्तर में कोई भी का कराना है तो उन्हें रिश्वत देना ही होगा।
उन्होंने यहां तक कह दिया कि वर्तमान मुख्यमंत्री हो या पूर्व के तमाम मुख्यमंत्री, अगर वो लोग भी किसी सरकारी ऑफिस में चले जाएं किसी काम के लिए और अपना परिचय नहीं दें तो उनका काम भी बिना रिश्वत के नहीं होने वाला है। सुनील कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री के अगल बगल वैसे बेईमान लोग बैठे हुए थें, अगर उन लोगों की कुल संपत्ति को जोड़ दिया जाए तो किसी छोटे राज्य के बजट के बराबर जितना हो जाएगा और ये बात सभी को पता है।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दूध में मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया गया। अब कोई नहीं बोल रहा है कि वो नीतीश कुमार के मानस पुत्र हैं। उन्हीं की पार्टी के लोग बोल रहे हैं कि रिवॉल्वर की नोंक पर इस्तीफा लिया गया है। उन्हीें के लोग बोल रहे हैं कि कितना कितना पैसा लेकर किसे टिकट दिया गया है।
सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आज बिहार में दिनदहाड़े अपराध हो रहा है और मुख्यमंत्री हरा गमछा और लाल गमछा में फंसे हुए हैं। भ्रष्टाचार इतना चरम पर है कि कोई सुनने वाला तक नहीं है। वहीं जब मीडिया ने उनसे इनकाउंटर पर सवाल पूछा तो सुनील सिंह ने कहा कि छोड़िए न इनकाउंटर को। अपराध करता है कोई और इनकाउंटर किसी और का होता है। ये सब राज की बात है, राज रहने दीजिए।
भ्रष्टाचार के मामले पर मुखर होते हुए उन्होंने कहा कि जिस राज्य में डीएसपी के यहां अगर सौ सौ करोड़ रुपये पकड़े जाते हैं और उनकी मेहबूबा के नाम पर प्रॉपर्टी मिले तो आप उसे सुशासन का नाम दीजिएगा क्या !
शराबबंदी पर सरकार को घेरते हुए एमएलसी ने कहा कि इस कानून के लागू होने के पहले जितनी शराब की खपत हुआ करती थी, उससे कहीं ज्यादा अवैध शराब आज बिहार में आ रही है। इस सरकार ने अपनी जिद के कारण एक पूरी पीढ़ी को सूखे नशे की ओर धकेल कर उनका नाश कर दिया।
एक बड़ा दावा करते हुए सुनील सिंह ने कहा कि आज पंजाब से ज्यादा नशान बिहार में होता है। बैंगलौर और पूणे जैसे शहरों के बारे में पहले कहा जाता था कि इन शहरों में सूखा नशा का प्रयोग होता है, आज बिहार ने उन सभी को पीछे धकेल दिया है। बिहार सूखे नशे का हब बन चुका है।
सुनील सिंह ने पेट्रोल डीजल और एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर भी सरकार को घेरा है। कुल मिलाकर यह तय हो गया है कि बिहार विधान परिषद में सुनीलवाणी राज्य सरकार को परेशान करने वाली है। उन्होंने भी साफ कर दिया है कि संख्या बल की ताकत पर उनकी आवाज को कोई नहीं रोक सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0