तेजस्वी का बड़ा दावा, बिहार का खजाना खाली, कहां जा रहा है राज्य का पैसा ?

तेजस्वी यादव के अनुसार बिहार की वित्तीय स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के भुगतान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, ठेकेदारों के बकाये और विकास कार्यों के लिए समय पर पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं हो पा रही है। बिहार को आर्थिक संकट की ओर धकेला जा रहा है।

Aug 21, 2026 - 22:21
Aug 21, 2026 - 22:24
 0  0
तेजस्वी का बड़ा दावा, बिहार का खजाना खाली, कहां जा रहा है राज्य का पैसा ?
सोशल मीडिया से साभार सांकेतिक तस्वीर

आरजेडी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी ने दावा किया है कि बिहार की राजकोषीय स्थिति बेहद चिंताजनक और दयनीय हाल में है। राज्य कर्ज के भारी बोझ से दब चुका है। कुल सार्वजनिक ऋण में चार गुना से ज्यादा की वृद्धि हुई है। 

तेजस्वी यादव के अनुसार बिहार की वित्तीय स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के भुगतान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, ठेकेदारों के बकाये और विकास कार्यों के लिए समय पर पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं हो पा रही है। बिहार को आर्थिक संकट की ओर धकेला जा रहा है। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की राशि घटाई गई है और स्कॉलरशिप को समाप्त किया जा रहा है। उन्होंने सम्राट सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य सरकार के पास व्यय प्रबंधन, लोन प्रबंधन और राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने की कोई स्पष्ट समझ और दीर्घकालीन योजना नही है। 

तेजप्रताप यादव ने सवालिया लहजे में कहा कि एनडीए सरकार ने दो सालों में रिकॉर्ड कर्ज लिया है, फिर भी खजाना खाली है तो ये पैसे जा कहां रहे हैं ? तेजस्वी ने कहा कि बिहार का हर नागरिक जानता है कि राज्य की एनडीए सरकार भ्रष्टाचार और संगठित लूट का रिकॉर्ड बना रही है। बिहार का यह गंभीर वित्तीय संकट हर बिहारी के लिए सामूहिक चिंता का सवाल है जिसका समाधान यह भ्रष्ट और अपराधी चरित्र वाली सरकार नहीं कर सकती। 

तेजस्वी यादव के इन आरोपों पर अभी तक एनडीए की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन उनके सवालों से बिहार की राजनीति के गरम होने के आसार है। दरअसल बिहार के आम नागरिक के दिमाग में यह बात बैठ गई है कि बिहार सरकार के खजाने में पैसा नहीं है और बिहार का भविष्य फिलहाल संकट के दौर से गुजर रहा है। कई रिपोर्ट और आंकड़े भी इस बात की गवाही दे रहे हैं कि बिहार में वित्तीय रुप से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। 


 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News