भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बख्तियारपुर का नाम बदलने की बात का किया समर्थन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मधेपुरा में कहा कि आज युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के क्षेत्र में बिहार सरकार लगातार प्रयासरत है। बिहार की सम्राट चौधरी सरकार विकास और जनता की समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता दे रही है।

Sep 12, 2026 - 21:21
Sep 12, 2026 - 21:22
 0  0
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बख्तियारपुर का नाम बदलने की बात का किया समर्थन
फेसबुक से साभार

भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी अपने दो दिवसीय प्रवास के क्रम में मधेपुरा पहुंचें। यहां उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान केंद्र की नरेद्र मोदी और बिहार की सम्राट चौधरी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज पीएम मोदी की अगुवाई में देश तेजी से प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने जीडीपी के 7.8 फीसदी पहुंचने को आर्थिक प्रगति का प्रमाण बताया। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मधेपुरा में कहा कि आज युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के क्षेत्र में बिहार सरकार लगातार प्रयासरत है। बिहार की सम्राट चौधरी सरकार विकास और जनता की समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता दे रही है। 

प्रदेश भाजपा प्रमुख ने कहा कि सहयोग पोर्टल के जरिए लोगों की समस्याओं का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान किया जा रहा है। अगर यह शिकायत मिलती है कि कोई अफसर समाधान के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है तो उसके लिए अलग व्यवस्था की गई है। सीएम स्वयं ऐसे मामलों की निगरानी कर रहे हैं। 

वहीं ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे देश में इतना महत्वपूर्ण आयोजन होना बताता है कि आज पूरी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। दुनिया के प्रमुख देशों के राष्ट्राध्यक्षों का भारत पहुंचना देश के लिए बड़ी उपलब्धि और गौरव का विषय है। 

संजय सरावगी ने बख्तियारपुर का नाम बदलने के सवाल पर कहा कि बख्यितार तो आक्रमणकारी था, उसका नाम तो बदलना ही चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद बख्तियारपुर का नाम बदलने की चर्चा ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। वहीं फरक्का मुद्दे पर विपक्ष पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जब यह संधि हुई थी तब वह लोग कुछ नहीं कर रहे थें जो आज सवाल उठा रहे है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News