राजधानी को जाम से मिलेगी राहत, जून 2027 तक तैयार हो जाएगा दानापुर बिहटा कोइलवर एलिवेटेड कॉरिडोर....

इस एलिवेटेड कॉरिडोर के बन जाने से बिहटा एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। उस इलाके में मौजूद कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचना सरल हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट से इलाके के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

Jan 29, 2026 - 12:56
Jan 29, 2026 - 12:59
 0  0
राजधानी को जाम से मिलेगी राहत, जून 2027 तक तैयार हो जाएगा दानापुर बिहटा कोइलवर एलिवेटेड कॉरिडोर....
सांकेतिक तस्वीर

राजधानी पटना को जाम से मुक्ति दिलाने वाले 25 किलोमीटर लंबे दानापुर बिहटा कोइलवर एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का अब तक 45 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 55 फीसदी काम अभी बाकी है, जिसे तेज गति से पूरा करने के लक्ष्य के साथ काम लगातार जारी है। सब कुछ ठीक रहा तो जून 2027 तक कॉरिडोर का काम पूरा हो जाएगा। 

चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेने दानापुर पहुंचे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार ने यह बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने निमार्ण काय की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 

प्रोजेक्ट डायरेक्टर के अनुसार यह एलिवेटेड कॉरिडोर लगभग 25 किलोमीटर लंबा है। इसके निमार्ण का प्रमुख उद्देश्य राजधानी और पश्चिमी बिहार के बीच ट्रैफिक को सुगम बनाना है। इसके निमार्ण से सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा और यात्रा समय पर पूरी हो जाएगी। 

इस एलिवेटेड कॉरिडोर के बन जाने से बिहटा एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। उस इलाके में मौजूद कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचना सरल हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट से इलाके के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। 

प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार ने इस मौके पर बातचीत करते हुए बताया कि यह प्रोजेक्ट इतना आसान नहीं था। सघन आबादी वाले इलाकों में जहां पर जगह भी सीमित थी, वहां निर्माण कार्य करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। निर्माण कार्य के क्रम में उन इलाकों में यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रुप से बनाए रखना एक बड़ी चुनौती थी। मौसम की वजह से भी काम में बहुत बाधाएं आईं। 

उन्होंने कहा कि सभी चुनौतियां का अध्ययन किया गया। लोगों को कम से कम परेशानी हो, इस बात का ख्याल रखते हुए काम को क्रमबद्ध तरीके से पूरा किया गया। लोगों के हितों, उनकी परेशानियों और प्रोजेक्ट के बीच बैलेंस बनाकर काम किया गया। एनएनएआई की ओर से प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने कहा कि इस परियोजना को तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0