बिहार की नई सरकार में करोड़पतियों की भरमार, सीएम सम्राट से भी अमीर उनके मंत्री......

सीएम समेत कुल 35 मंत्रियों में से 32 मंत्री करोड़पति हैं। सम्राट चौधरी की सरकार में सिर्फ 03 मंत्री ही ऐसे हैं जो करोड़पति नहीं है। पूरे मंत्रिमंडल की संपत्ति को जोड़ दी जाए तो 220 करोड़ रुपये की संपत्ति मंत्रियों के पास है। सीएम सम्राट चौधरी की संपत्ति लगभग 6.38 करोड़ रुपये है।

May 10, 2026 - 13:38
May 10, 2026 - 13:43
 0  0
बिहार की नई सरकार में करोड़पतियों की भरमार, सीएम सम्राट से भी अमीर उनके मंत्री......

Bihar Ministers Property  बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है। नए मंत्रियों के हलफनामे के अनुसार उनकी संपत्तियों के आंकड़े भी सामने आने लगे हैं। आंकड़े बता रहे हैं कि सम्राट चौधरी सरकार में शामिल अधिकांश मंत्री करोड़पति हैं। इनमें से कई मंत्री ऐसे हैं जिनकी संपत्ति सीएम सम्राट चौधरी से भी ज्यादा है। 

सीएम समेत कुल 35 मंत्रियों में से 32 मंत्री करोड़पति हैं। सम्राट चौधरी की सरकार में सिर्फ 03 मंत्री ही ऐसे हैं जो करोड़पति नहीं है। पूरे मंत्रिमंडल की संपत्ति को जोड़ दी जाए तो 220 करोड़ रुपये की संपत्ति मंत्रियों के पास है। सीएम सम्राट चौधरी की संपत्ति लगभग 6.38 करोड़ रुपये है। 

दोनों डिप्टी सीएम की बात करें तो विजय कुमार चौधरी लगभग 3.13 करोड़ रुपये और विजेंद्र यादव लगभग 3.46 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। भाजपा कोटे से मंत्री रमा निषाद सबसे अमीर मंत्री हैं जिनकी कुल संपत्ति 31.85 करोड़ रुपये है। दूसरा स्थान मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता का है। उनके पास लगभग 29.94 करोड़ रुपये की संपत्ति है। जेडीयू कोटे के मंत्री अशोक चौधरी लगभग 22.39 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। 

वहीं श्रेयसी सिंह के पास 7.62 करोड़ रुपये, शीला मंडल के पास 9.50 करोड़ रुपये, दिलीप जायसवाल के पास 9.33 करोड़ रुपये और बुलो मंडल के पास 9.25 करोड़ रुपये के मालिक हैं। 

वहीं चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास कोटे से बनें मंत्री संजय पासवान के पास सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री हैं। उनके पास सिर्फ 23 लाख रुपये की संपत्ति है जबकि भाजपा कोटे के मंत्री संजय टाइगर की संपत्ति भी 01 करोड़ रुपये से कम है।  

आंकड़ों के अनुसार मंत्री विजय कुमार सिन्हा की संपत्ति 8.81 करोड़ रुपये है जबकि कुमार शैलेंद्र के पास 6.68 करोड़ रुपये, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के पास 4.71 करोड़ रुपये, सुनील कुमार के पास 5.28 करोड़ रुपये की संपत्ति है। लेसी सिंह, निशांत कुमार, श्रवण कुमार और जमा खान भी करोड़पति मंत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News