जिसे नौंवी फेल कहते थें, उस तेजस्वी ने सबकी बोलती बंद कर दी.....सबकी जुबान पर ताला लग गया !

देश का सबसे शिक्षित प्रदेश केरल, जहां भारत के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे लोग रहते हैं...हजारों की भीड़, चुनावी मंच... बिहार से चलकर पहुंचा एक होनहार और नौजवान नेता तेजस्वी यादव। जब अंग्रेजी में अपनी बात कहना शुरु करता है तो तालियों की गड़गड़हाट शुरु हो जाती है। तेजस्वी पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना भाषण शुरु करते हैं और उसी अंदाज में समापन भी करते हैं।

Apr 2, 2026 - 13:42
Apr 2, 2026 - 13:44
 0  0

Tejashvi Yadav Speech एक तरफ बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी हैं तो एफिडेविट को हाफिडिफिट कहकर आलोचनाओं के घेरे में आ जाते हैं तो दूसरी तरफ तेजस्वी यादव हैं जो इतनी जानदार शानदार जबर्दस्त अंग्रेजी बोलते हैं कि पूरा भारत उन्हें सुनता है... 

देश का सबसे शिक्षित प्रदेश केरल, जहां भारत के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे लोग रहते हैं...हजारों की भीड़, चुनावी मंच... बिहार से चलकर पहुंचा एक होनहार और नौजवान नेता तेजस्वी यादव। जब अंग्रेजी में अपनी बात कहना शुरु करता है तो तालियों की गड़गड़हाट शुरु हो जाती है। तेजस्वी पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना भाषण शुरु करते हैं और उसी अंदाज में समापन भी करते हैं। 

तेजस्वी यादव की आलोचना करने वाले बताएं कि क्या तेजस्वी जैसी फर्राटेदार अंग्रेजी खुद नीतीश कुमार बोल सकते हैं क्या ? सम्राट चौधरी तेजस्वी की तरह अंग्रेजी बोल सकते हैं क्या ? निशांत कुमार बोल सकते हैं क्या ! अभी तक तो किसी ने इन सभी को अंग्रेजी में बोलते हुए नहीं सुना। 
तेजस्वी यादव एक ऐसे नेता के तौर पर सामने आए हैं जिसे हमेशा कम करके अांका गया है। जो हमेशा अपने काम और अपने शब्दों से सबको जवाब दे रहा है नहीं तो यहां नीतीश कुमार का भाषण भी सबको याद है और सम्राट चौधरी का भी.... 

केरलम में तेजस्वी का धुआंधार अंग्रेजी भाषण सबको चौंका रहा है। तेजस्वी ये भाषण बिना टेलिप्रांप्टर के बोल रहे हैं मतलब बिना देखे हुए। ये अंग्रेजी भाषण तेजस्वी की योग्यता, आत्मविश्वास और उर्जा का प्रतीक है। तेजस्वी के भाषण तेजी से सोशल मीडिया पर प्रसारित भी हो रहे हैं और वायरल भी। तेजस्वी कभी यह दिखाने की कोशिश नहीं करते कि उन्हें बहुत अच्छी अंग्रेजी आती है लेकिन चूंकि केरल एक दक्षिण भारतीय राज्य है और यहां की भाषा मलयालम है। ऐसे में अंग्रेजी में भाषण देना उनके लिए एकमात्र विकल्प है। 

हालांकि तेजस्वी के इस भाषण ने एक विवाद भी खड़ा कर दिया है। तेजस्वी ने केरल में बिहार को देश का सबसे गरीब राज्य बता दिया है जो भाजपा और जदयू को बुरा लग गया है। वो इसके बिहार की 14 करोड़ जनता का अपमान बता रहे हैं। अब जो सच है तेजस्वी ने वो बोल दिया ! क्या बिहार देश का सबसे गरीब राज्य का नहीं है! इसमें अपमान की कौन सी बात हो गई। क्या तेजस्वी केरल में जाकर बिहार को सबसे अमीर राज्य बता देतें ! 

तेजस्वी यादव केरलम में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार में उतरे हुए हैं। तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी यहां तीन विधानसभा सीटों पर लड़ रही है। कोझिकोड जिले की वडाकारा सीट से आरजेडी के उम्मीदवार एम के भास्करन मैदान में हैं। वहीं कन्नूर जिले की कुत्थुपरंबा सीट पर पी के प्रवीण राजद प्रत्याशी हैं। जबकि वायनाड जिले की कालपेट्टा सीट से पी के अनिल राजद उम्मीदवार हैं। इस सीट पर आरजेडी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। वायनाड वही सीट है जहां से राहुल गांधी लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए थें और उसके बाद इस सीट से अभी प्रियंका गांधी सांसद हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी आरजेडी के एक विधायक यहां से निर्वाचित हुए थें। हालिया संपन्न हुए केरल स्थानीय निकाय चुनाव में आरजेडी के प्रत्याशी बड़ी संख्या में जीते थें। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News