बिहार के 24 जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल....
बीते दो दिनों से बिहार का मौसम तेजी से बदल रहा है। पिछले सोमवार की दोपहर से मंगलवार की सुबह तक बिहार के 25 जिलों के अलग अलग इलाकों में बरसात हुई। इस दौरान सर्वाधिक बारिश कटिहार में दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के 24 जिलों में आंधी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। आप भी जानिए कि आने वाले दिनों में आपके जिले में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।
बीते दो दिनों से बिहार का मौसम तेजी से बदल रहा है। पिछले सोमवार की दोपहर से मंगलवार की सुबह तक बिहार के 25 जिलों के अलग अलग इलाकों में बरसात हुई। इस दौरान सर्वाधिक बारिश कटिहार में दर्ज की गई। कटिहार में 132.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। बुधवार के दिन के लिए भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वैसे मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान कई जिलों में गर्मी पड़ने की भी संभावना है। वहीं कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को राज्य के 24 जिलों में एक साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान दक्षिण पश्चिम के इलाकों में मौसम का मिजाज शुष्क बना रहेगा। जिन 24 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है उनमें बांका, शिवहर, जमुई, सीतामढ़ी, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीवान, सारण, वैशाली, गोपालगंज, किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि किशनगंज और पूर्णिया में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने राजधानी पटना समेत 08 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, शेखपुरा और लखीसराय शामिल है। इन जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ने और वज्रपात की संभावना जताई गई है। इसके अलावा रोहतास, कैमूर, बक्सर , भोजपुर और औरंगाबाद और अरवल में उमस भरी गर्मी पड़ने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 05 दिनों तक कहीं गर्मी तो कहीं बारिश के आसार बने रहेंगे। 28 और 29 मई को बिहार के 24 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना है। 29 और 30 मई को पूरे बिहार के लिए ऑरेेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम चंपारण, अररिया, सुपौल और पूर्णिया में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। 30 और 31 मई तक 33 जिलों में येला अलर्ट है। 31 मई से 01 जून तक 14 जिलों में येलो अलर्ट है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0