पढ़ाई और दवाई के लिए नहीं जाना होगा बाहर, हर जिले में होगा मेडिकल कॉलेज
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि अब बिहार के लोगों को इलाज और पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना होगा। अब बिहार के हर जिले में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनेगा।
बिहार की एनडीए सरकार निरंतर राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासरत है। इसी क्रम में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने गयाजी में महाबोधि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की आम जनता को इलाज के लिए दूसरे जिले या राज्यों में न जाना पड़े, इसके लिए राज्य सरकार ने लक्ष्य बनाया है कि हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निर्माण हो।
डिप्टी सीएम ने कहा कि आगामी तीन सालों में बिहार में आठ से अधिक नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना होगी। इससे पूरे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में देश भर में बिहार को नई पहचना मिलेगी।
वहीं महाबोधि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बारे में बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज एडवांस स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ साथ क्वालिटी एजुकेशन भी देगा। उन्होंने कहा कि महाबोधि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को सीमित समय में ही बेहतर सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है। यह गया के साथ ही आसपास के इलाकों के लोगों के लिए बड़ा वरदान साबित होगा।
डिप्टी सीएम ने महाबोधि मेडिकल कॉलेज की जानकारी देते हुए बताया है कि इसे 100 एमबीबीएस सीटों की मान्यता मिल चुकी है। इससे बिहार के छात्रों को मेडिकल की शिक्षा प्राप्त करने के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सम्राट चौधरी ने भरोसा जताया है कि ये मेडिकल कॉलेज और अस्पताल चिकित्सा के क्षेत्र में एक आदर्श संस्थान के रुप में ख्याति अर्जित करेगा।
बता दें कि महाबोधि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल एक एडवांस अस्पताल है। यहां पर 650 बेड होंगे। यहां पर अनभुवी डॉक्टरों के साथ ही नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मचारियों की टीम की मौजूदगी है जो 24 घंटे मरीजों की देखाभाल करेगी। सामान्य बीमारियों के साथ ही गंभीर बीमारियों के इलाज की भी सुविधा यहां पर उपलब्ध होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0