पर्यटन मंत्री के बेटे से मांगी 50 लाख की रंगदारी, 03 गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में पर्यटन मंत्री समेत 03 भाजपा नेताओं से 02 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह के 03 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ा मामला सामने आया है। अपराधियों के एक गिरोह द्वरा भाजपा नेताओं से रंगदारी की मांग की गई थी। पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली है और बचे हुए एक अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
इन अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद थें कि उन्होने बिहार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के बेटे कृष्ण मुरारी गुप्ता से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसके अलावा तीन अलग भाजपा नेताओं को मैसेज भेजकर कुल दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी मांगे जाने की इस घटना के बाद जिले भर में दहशत का माहौल बन गया।
इस घटना में 8476841620 मोबाइल नंबर से इन सभी से रंगदारी मांगी गई। जांच में पता चला कि यह नंबर किसी आमिर रजा के नाम से दिख रहा है। इसी नंबर से जिला पार्षद राजेश सहनी और दूसरे भाजपा नेता रंजीत संहनी से रंगदारी मांगी गई। रंगदारी मांगने वाले ने खुद को मुंबई के गैंग का सदस्य बताया और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।
इस गिरोह ने मंत्री पुत्र से 50 लाख रुपये, जिला पार्षद राजेश सहनी से 1 करोड़ और दूसरे भाजपा नेता रंजीत सहनी से 50 लाख यानी कुल मिलाकर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एसआईटी का गठन किया। टीम ने इसमें शामिल चार आरोपियों की पहचान की।
आरोपियों में जिला परिवहन कार्यालय में संविदा कर्मी अमन प्रकाश, ब्रह्मपुरा निवासी पवन सहनी, कांटी निवासी कन्हाई कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जांच मंे यह भी सामने आया कि ये गिरोह पटना के एक डॉक्टर और एक विधायक को भी धमकी भेज चुका है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह के नेटवर्क और तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। इसमें आगे और भी खुलासा होने की उम्मीद जताई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0