बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में मॉनसून का आगमन हो चुका है। वो फिलहाल मुजफ्फरपुर में ठिठका हुआ है। ढंग से बारिश नहीं होने की वजह से लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं।

Jun 20, 2026 - 07:00
 0  0
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather Forecast अगले 03 दिनों तक बिहार के मौसम में दो तरह के रंग देखने को मिलेंगे। इस दौरान बिहार में कहीं भीषण गर्मी और लू का प्रकोप होगा तो कहीं आंधी के साथ हल्की बारिश होगी। बात अगर राजधानी पटना की करें तो यहां हल्के बादल छाए रहने और गरज बरस की सम्भावना है। 

उधर मॉनसून मुजफ्फरपुर में ही दुबका हुआ है। अलनीनो के असर से अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना बेहद नगण्य है। अभी लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। मौसम की इस बेरुखी से परेशानी अभी कुछ दिन और रहेगी। 

मौसम विभाग ने मध्य बिहार एवं दक्षिण पश्चिम जिलों में शनिवार को हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिण पूर्वी और उत्तर पूर्व के बारह जिलों में आंधी पानी और वज्रपात की संभावना जताई जा रही है। हवाओं की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। 

शनिवार को पटना में बादल छाए रहेंगे पर दोपहर में यदि तीखी धूप निकली तो हीटवेव जैसे हालात भी बन सकते हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News