दुखदः बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर खदान में खिसकी चट्टान, 08 मजदूरों की मौत

कर्नाटक से बेहद दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। विशालकाय पत्थर की चट्टान ढहने से 08 बिहारी मजदूरों के दुखद मौत की पुष्टि हुई है।

Jul 2, 2026 - 12:39
Jul 2, 2026 - 13:33
 0  0
दुखदः  बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर खदान में खिसकी चट्टान, 08 मजदूरों की मौत

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दुखद हादसे की खबर आ रही है। गुरुवार की सुबह बेंगलुरु दक्षिण तालुक के माद्दापटना इलाके में एक पत्थर खदान में एक भारी भरकम चट्टान खिसक गई। इस दुर्घटना में बिहार के रहने वाले 08 मजदूरों की मलबे में दबकर वहीं मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही कई मजदूरों के घायल होने की भी खबर है। 

पुलिस की मानें तो सुबह सुबह यह दुर्घटना उस वक्त हुआ जब मजदूर खदान में पत्थर खुदाई और तोड़ने के काम में लगे हुए थें। वहां पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि लगभग 18 लोग उस जगह पर काम कर रहे थें। अचानक से 40 फीट की उंचाई से एक बहुत बड़ी चट्टान अपनी जगह से खिसक कर मजदूरों के उपर आकर गिर गई। 

सभी मजदूर बिहार के रहने वाले थें और वहां दिहाड़ी पर काम किया करते थें। घायलों को एक स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची। राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News