01 सितंबर से TRE - 4 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, BPSC का नोटिफिकेशन जारी
अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार समाप्त हुआ। बिहार लोक सेवा आयोग ने TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है।
बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE - 4 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अभ्यर्थियों का इंतजार इसी के साथ समाप्त हो चुका है। आयोग के अनुसार ऑनलाइन शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 01 सिंतबर 2026 से शुरु हो जाएगी। शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 29 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 01 सिंतबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरु हो जाएगी। शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है। आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 तय की गई है लेकिन बिहार न्यूज अभ्यर्थियों को सलाह देता है कि आप आवेदन प्रक्रिया को जितनी जल्दी हो सके पूरा कर लें। अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
इसके साथ ही बेहतर होगा कि आवेदन करने से पहले बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के एक एक शब्द को ध्यान से पढ़ लें। आवश्यक दस्तावेज, पात्रता समेत सभी शर्तों का अध्ययन करें और फिर आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ करें। आवेदन करने में किसी भी प्रकार की हड़बड़ी न करें। धैर्य के साथ आवेदन करें। मांगी गई सभी जानकारियों को सही सही भरें।
इसमें कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक तक के लिए कुल 32 हजार 388 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें कक्षा एक से लेकर कक्षा पांच तक के 3847 पद, कक्षा छह से लेकर आठ तक के लिए 8563 पद, कक्षा नौ से लेकर कक्षा 10 तक के लिए 3877 पद और कक्षा 11वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक के लिए सर्वाधिक 16101 पद खाल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0