UP Revenue Department Bharti 2025: क्या आप हैं तैयार? यूपी में आने वाली है सरकारी नौकरियों की सुनामी
UP Revenue Department Bharti 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि से जुड़ी समस्याओं को जल्दी हल करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद, राजस्व विभाग में लंबे समय से
UP Revenue Department Bharti 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि से जुड़ी समस्याओं को जल्दी हल करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद, राजस्व विभाग में लंबे समय से खाली पड़े हजारों पदों को भरने की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। इन पदों में लेखपाल, नायब तहसीलदार और राजस्व क्लर्क जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं, जिन पर अब कुल 9640 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
CM के आदेश के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू
हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से निर्देश दिया था कि राजस्व विभाग में खाली पड़े पदों को शीघ्र भरने के लिए एक अभियान चलाया जाए। उनका उद्देश्य यह था कि भूमि संबंधी मामलों को तेजी से निपटाया जा सके। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद, भर्ती प्रस्ताव संबंधित आयोगों को भेजे जा चुके हैं और अब भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
लेखपाल के 7531 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश सरकार के योजना के अनुसार, सबसे ज्यादा 7531 पद लेखपाल के भरे जाएंगे। ये पद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से भरे जाएंगे। लेखपाल के कुल 30,837 पदों में से ये पद वर्षों से खाली पड़े हुए थे। अब इन पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे राजस्व विभाग में कामकाजी गति में सुधार होगा।
इसके अलावा, 353 नायब तहसीलदार के पद भी खाली पड़े हैं। इन पदों के लिए भर्ती प्रस्ताव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को भेजा गया है। नायब तहसीलदार के कुल 1234 पदों में से ये 353 पद खाली हैं। इसके अलावा, 4694 राजस्व क्लर्क के पद भी खाली हैं, जिनमें से 2938 पदों पर पदोन्नति के माध्यम से भर्ती की जाएगी, जबकि 1756 पदों पर सीधे भर्ती होगी। इन पदों के लिए पदोन्नति प्रक्रिया राजस्व परिषद स्तर पर शुरू हो चुकी है और सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव आयोग को भेजे गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0