यूपी की डांसर मुस्कान, लाश मिली बिहार के रेड लाइट एरिया में
यूपी की 22 साल की डांसर मुस्कान की लाश रेड लाइट एरिया में मिलने से सनसनी फैल गई है। मुस्कान के कमरे से उंगलियों के निशान मिले हैं। फोरेंसिक टीम इसकी पड़ताल में जुट गई है।
मुजफ्फरपुर शहर के एक रेड लाइट एरिया में मंगलवार की दोपहर में एक डांसर की लाश उसके कमरे से फंदे से लटकी हुई मिली। उसका नाम मुस्कान बताया जा रहा है। मुस्कान यूपी के लखनऊ की रहने वाली थी। 22 वर्षीया मुस्कान यहां किराए के कमरे में रहती थी। लाश बरामद होते ही इलाके में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई है। एफएसएल की टीम ने कमरे से उंगलियों के निशान, सिगरेट के टुकड़ों और बाकी दूसरे बरामद सामानों को सील कर जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने लाश को अपने क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुस्कान पिछले 05 सालों से मुजफ्फरपुर में रह कर नर्तकी का काम करती थी और जीवन यापन करती थी। मुस्कान किराए के जिस कमरे में रहती थी वो रुखसाना नामक महिला का मकान था। पूरा मकान तीन मंजिल का है जिसकी पहली मंजिल पर मुस्कान अकेले रहती थी।
मंगलवार की सुबह 11: 30 बजे जब दूसरे किराएदार किसी काम के लिए जा रहे थें तो घटना का खुलासा हुआ। संभावना हत्या और आत्महत्या दोनों की जताई जा रही है। नगर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि फिलहाल कॉल डिटेल खंगालने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
मकान मालकिन रुखसाना ने बताया कि मुस्कान यहां गौतम नामक लड़के के साथ रहती थी। पिछले डेढ़ दो महीने से वो यहां दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां उसका रामबाग इलाके के एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग भी चल रहा था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0