उपेंद्र कुशवाहा के बेटे को छोड़ना होगा मंत्री पद
चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास द्वारा विधान परिषद की नौंवी सीट पर उम्मीदवा का ऐलान कर देने के बाद अब पंचायती राज मंत्री और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर संकट आ गया है।
बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ आता हुआ दिखाई दे रहा है। बिहार विधान परिषद के चुनाव में एनडीए ने राष्ट्रीय लोक मोरचा के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को उम्मीदवार नहीं बनाया है। चुनाव और उपचुनाव मिलाकर विधान परिषद की दस सीटें हैं। इनमें से नौ सीटें एनडीए को जबकि एक सीट महागठबंधन को मिलना तय माना जा रहा है।
भाजपा ने चार, जेडीयू ने चार जबकि लोजपा रामविलास ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। अब उपेंद्र कुशवाहा के हाथ खाली हो चुके हैं। उनके पुत्र दीपक प्रकाश सम्राट चौधरी सरकार में मंत्री हैं। वो फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। छह महीने के अंदर उन्हें विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना होगा अन्यथा उन्हें मंत्री पद से हाथ धोना होगा।
वहीं एनडीए की सूची में दीपक प्रकाश का नाम नहीं होने पर उनके पिता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ये एक सामान्य प्रक्रिया है। एमएलसी का चुनाव हो रहा है। थोड़ा इंतजा कर लीजिए। यानी कि उपेंद्र कुशवाहा को अब भी भाजपा नेतृत्व से उम्मीद है। बिहार के राजनीतिक गलियारों और मीडिया यह मान कर चल रही थी कि दीपक प्रकाश का नाम इस बार लिस्ट में जरुर होगा क्योंकि वो बिना किसी सदन का सदस्य बनें दूसरी बार मंत्री बने हैं। इसके पहले नवंबर 2025 में उन्होंने नीतीश कुमार के साथ भी शपथ ग्रहण किया था।
दीपक प्रकाश का नाम एमएलसी की लिस्ट में नहीं होने से कई सारे सवाल एक साथ खड़े हो गए हैं। अब हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी है कि दीपक प्रकाश का राजनीतिक भविष्य क्या होगा ! दीपक प्रकाश को दूसरी बार मंत्री बने हुए लगभग एक महीने का वक्त हो गया है। आने वाले पांच महीने उनके भविष्य के लिए काफी अहम होंगे।
वहीं एमएलसी लिस्ट में दीपक प्रकाश का नाम नहीं होने से उपेद्र कुशवाहा और उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोरचा के समर्थकों में निराशा देखी जा रही है जबकि दूसरी तरफ लोजपा रामविलास को एक सीट मिलने पर चिराग पासवान के समर्थकों में खुशी का माहौल है। चिराग पासवान की पार्टी ने अपने कार्यकर्ता अशरफ अंसारी का नाम एमएलसी के लिए घोशित कर दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0