वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे, जानिए उनका सफर....

पटना हाईकोर्ट के नए बनने वाले चीफ जस्टिस वी. कामेश्वर राव का जन्म 7 अगस्त 1965 को हुआ था। उन्होंने वर्ष 1987 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से भूगोल में बीए ऑनर्स किया और उसके बाद 1990 में कानून की डिग्री ली।

Aug 9, 2026 - 21:27
Aug 10, 2026 - 08:10
 0  0
वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे, जानिए उनका सफर....
गूगल से साभार

पटना उच्च न्यायालय को नया चीफ जस्टिस मिलने वाला है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के सीनियर जज वी कामेश्वर राम के नाम की सिफारिश कर दी है। अब इंतजार सिर्फ केंद्र सरकार की मंजूरी का है। इसके बाद उनके नाम की विधिवत घोषणा हो जाएगी। 

अभी जस्टिस सुधीर सिंह पटना हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस हैं। जस्टिस मीनाक्षी मदन राय ने 5 जून 2026 को पटना हाईकोर्ट की 48वीं चीफ जस्टिस के रुप में शपथ ली थी। उनका कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं चल सका। वो 11 जुलाई को ही सेवानिवृत हो गईं। इसके बाद जस्टिस सुधीर सिंह को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। 

पटना हाईकोर्ट के नए बनने वाले चीफ जस्टिस वी. कामेश्वर राव का जन्म 7 अगस्त 1965 को हुआ था। उन्होंने वर्ष 1987 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से भूगोल में बीए ऑनर्स किया और उसके बाद 1990 में कानून की डिग्री ली। मार्च 1991 से उन्होंने बतौर अधिवक्ता अपने करियर की शुरुआत की। जनवरी, 2020 में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता बनाया। उसके तीन साल के बाद उनके न्यायिक करियर की नई शुरुआत हुई। 

17 अप्रैल 2013 को उन्हें दिल्ल हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 18 मार्च 2015 को वह स्थायी जज बनें। इसके बाद 01 जुन 2024 को उनका ट्रांसफर कर्नाटक हाईकोर्ट कर दिया गया। 30 मई 2025 को वो कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनें। कुछ समय बाद वो वापस दिल्ली लौट आए। 21 जुलाई 2025 को उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के जज के तौर पर दोबारा कार्यभार ग्रहण किया। 

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News