तेज प्रताप ने निकाली वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि भी घोषित

लालू के लाल तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए वैकेंसी निकाली है जिसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर घोषित की गई है।

Sep 11, 2026 - 21:47
 0  0
तेज प्रताप ने निकाली वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि भी घोषित
सांकेतिक तस्वीर सोशल मीडिया से साभार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव इन दिनों अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल ( JJD ) को मजबूत बनाने में जुटे हैं। वो अपनी पार्टी के लिए एक सुयोग्य एवं कर्मठ प्रदेश अध्यक्ष की खोज कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बाकायदा विज्ञापन जारी कर दिया है। 

जनशक्ति जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पूरे बिहार से आवेदन और नामांकन आमंत्रित किया है। तेज प्रताप यादव ने इसके लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल से प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आवेदन और नामांकन शुरू होने की जानकारी शेयर की है। 

तेज प्रताप यादव की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि बिहार में संगठन को नई मजबूती और नई दिशा देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु योग्य एवं कर्मठ लोगों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। 

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आवेदक को कर्मठ के साथ ही ईमानदार, योग्य और संघर्षशील होना आवश्यक है। जनशक्ति जनता दल ने अपने इस अभियान को सामाजिक न्याय, सामाजिक हक और सम्पूर्ण बदलाव के संकल्प से जोड़ा है। 

बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आवेदन आमंत्रित करने से पूर्व तेज प्रताप यादव ने एक महत्व्पूर्ण नियुक्ति करते हुए प्रिया सिंह वत्स को जनशक्ति जनता दल का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News