एक बार फिर बदलेगा बिहार का मौसम, बारिश और तेज हवाएं

बिहार का मौसम एक बार फिर से सुहावना हो गया है। बारिश की बूंदे एक बार फिर से बिहार के लोगों सराबोर कर सकती हैं। मौसम विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के बहने का येलो अलर्ट जारी किया है।

Mar 24, 2026 - 08:29
Mar 24, 2026 - 08:31
 0  0
एक बार फिर बदलेगा बिहार का मौसम, बारिश और तेज हवाएं
Adobe

Weather of Bihar बिहार का मौसम इन दिनों सुहाना बना हुआ है। धूप में तीखापन नहीं है। ठंडी हवाएं लोगों को राहत दे रही हैं। रात को पंखा भी चल रहा है, चादर भी ओढ़नी पड़ रही है। कहीं कहीं से बारिश की भी खबरें आ जाती हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन ऐसे ही मौसम रहने की उम्मीद है। 

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को भी प्रदेश का मौसम ऐसे ही सुहाना बना रहेगा। बारिश या आंधी की कोई संभावना नहीं है, लेकिन बुधवार के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 26 मार्च से बिहार का मौसम एक बार फिर बदल सकता है। राज्य के कई जिलों के लिए Yellow Alert जारी किया गया है। 26 मार्च को रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, अरवल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चम्पारण, सीवान, सारण, गोपालगंज आदि इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। 

वहीं इसके बाद 27 मार्च को बिहार के सभी 38 जिलों के लिए Yellow Alert जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दिन लगभग सभी जिलों में तेज हवाओं के साथ ठनका गिरने की आशंका है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News