बांकीपुर विधानसभा नतीजों के बाद क्या चल रहा है बिहार पॉलिटिक्स में...
प्रशांत किशोर अब उसी बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं जहां से कभी नितिन नवीन विधायक हुआ करते थें। नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें और उसके बाद राज्यसभा चले गए। उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया। उनकी खाली की गई सीट पर उपचुनाव हुआ और जनसुराज के उम्मीदवार जीत गए।
किसी ने सोचा भी नहीं था कि बांकीपुर विधानसभा सीट से भाजपा की हार हो जाएगी। कम से कम मेरे जैसे इंसान के दिमाग में यह बात बैठी हुई थी कि शायद ही हम कभी राजधानी पटना की किसी सीट पर भाजपा को हारते हुए देखेंगे, लेकिन यह हो गया और वह भी भाजपा के मोदी शाह युग में।
प्रशांत किशोर अब उसी बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं जहां से कभी नितिन नवीन विधायक हुआ करते थें। नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें और उसके बाद राज्यसभा चले गए। उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया। उनकी खाली की गई सीट पर उपचुनाव हुआ और जनसुराज के उम्मीदवार जीत गए। कई दशक के बाद पटना की किसी सीट पर भाजपा की हार हो गई।
अब बात करते हैं कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद बिहार के नए राजनीतिक समीकरणों पर। सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि प्रशांत किशोर की जीत दोनों ही मुख्य गठबंधनों के कोर वोटरों में सेंधमारी की वजह से हुई है।
आज की तारीख में प्रशांत किशोर बिहार के सबसे बड़े सवर्ण नेता के तौर पर उभर गए हैं। ब्राह्मण और भूमिहार वर्ग ने लगभग एकतरफा प्रशांत किशोर को समर्थन किया तो उधर आरजेडी का मुस्लिम यादव वोट भी जनसुराज में गया।
लेकिन फर्क यह है कि मुसलमानों और यादवों ने भाजपा को हराने के लिए जनसुराज को मतदान कर दिया जबकि कायस्थ छोड़कर बाकी सवर्णों ने भाजपा से गुस्से में अपना वोट जनसुराज को दिया। अब यह बिहार का नया समीकरण है। आने वाले चुनाव अब इसी समीकरण पर होगा। प्रशांत किशोर ने 2025 में हुए विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी जनसुराज को पहचान दिलाई और अब उन्होंने लगभग जनसुराज को स्थापित कर दिया है।
दिल्ली में चल रहे जंतर मंतर के आंदोलन से सवर्ण समुदाय ने अपने आपको जोड़ लिया है और अब ये समाज भाजपा के खिलाफ जाता हुआ पहली बार दिखाई पड़ रहा है। आने वाले चुनाव में ये नया समीकरण सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी इंडिया ब्लॉक दोनों ही के लिए मुसीबत पैदा कर सकती है। अब ये दोनों ही पुराने गठबंधन प्रशांत किशोर से कैसे निपटते हैं, ये देखने वाली बात होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0