धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी ने किया पोस्ट तो पब्लिक ने कर दिया जमकर रोस्ट....
बिहार विधान मंडल के मॉनसून सत्र के दौरान भी सत्ता पक्ष ने तेजस्वी यादव की गैर मौजूदगी पर सवाल उठाए। इसी बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ और तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। तेजस्वी की प्रतिक्रिया पर लोगों ने उनकी गैर हाजिरी को लेकर जमकर उनकी खिंचाई कर दी।
बीते कुछ दिनों से राजनीति से दूर कहीं छुट्टियां मना रहें थें बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। इस दौरान पूरा जंतर मंतर पर चले रहे कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का विरोध चर्चा के केंद्र में रहा। बिहार में ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर खासा बवाल हुआ लेकिन इस पूरे प्रकरण में तेजस्वी यादव कहीं नहीं दिखाई पड़ें।
बिहार विधान मंडल के मॉनसून सत्र के दौरान भी सत्ता पक्ष ने तेजस्वी यादव की गैर मौजूदगी पर सवाल उठाए। इसी बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ और तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। तेजस्वी की प्रतिक्रिया पर लोगों ने उनकी गैर हाजिरी को लेकर जमकर उनकी खिंचाई कर दी।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह इस्तीफा सच्चाई, हक, संघर्ष और न्याय की जीत है। दमनकारी सरकार के झूठे पैंतरे और अहंकार की हार। छात्र और युवा शक्ति को अनंत बधाई। बहुत सारे सवाल अनुत्तरित हैं। देश के जागरुक युवा जवाबदेही तय करवाते रहेंगे।
इसके बाद रिप्लाई में जो कमेंट आएं वो गौर करने लायक हैं। रविंद्र निराला नामक यूजर ने लिखा कि विदेश में रहते हुए राजद के राजकुमार तेजस्वी यादव ने लिया प्रधान का इस्तीफा। वहीं ब्रजेश लिखते हैं कि आप घूंघट में घी पीजिए। कुछ लोगों ने मजे लेते हुए लिखा कि आ गए ! सद्दाम खान ने लिखा कि विदेश में विदेशियों के साथ मजा लह।
सर्वजीत यादव का कमेंट आया कि रहने दो तुम्हारी जरुरत नहीं है। जब जरुरत हो तो गायब रहते हो। ये एक नेता की पहचान नहीं है। नेता वो होता है तो हर संघर्ष में जनता के साथ रहे। ़ऋषि राज नामक शख्स ने लिखा है कि विदेश में रहकर पूरे आंदोलन के दौरान आपने जो संघर्ष किया है, उसके लिए पूरा बिहार नतमस्तक हो गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0