कौन हैं बिहार भाजपा के नए प्रभारी हरीश द्विवेदी

हरीश द्विवेदी बिहार के निवर्तमान प्रभारी विनोद तावड़े की जगह लेंगे। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। विनोद तावड़े पिछले दिनों यूपी के प्रभारी बना दिए गए थें। इसके बाद से ही बिहार प्रभारी का पद खाली चल रहा था। ह

Sep 23, 2026 - 22:21
Sep 23, 2026 - 22:24
 0  0
कौन हैं बिहार भाजपा के नए प्रभारी हरीश द्विवेदी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। सांगठनिक बदलाव के क्रम में हरीश द्विवेदी को बिहार का प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। हरीश द्विवेदी बिहार के निवर्तमान प्रभारी विनोद तावड़े की जगह लेंगे। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। 

विनोद तावड़े पिछले दिनों यूपी के प्रभारी बना दिए गए थें। इसके बाद से ही बिहार प्रभारी का पद खाली चल रहा था। हरीश द्विवेदी का जन्म बस्ती जिले में 22 अक्टूबर 1973 को हुआ था। वो वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं। वो पूर्व में बिहार के सह प्रभारी रह चुके हैं। अभी वो असम के प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। 

हरीश द्विवेदी ने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, गोरखपुर से राजनीतिक विज्ञान मंे एमए तक की शिक्षा ग्रहण की है। वो वर्ष 1991 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ें। उसके बाद 1993 से 1995 तक वो बस्ती के जिला प्रमुख रहें। 1994 से 1996 में वो भाजयुमो के प्रदेश सह मंत्री, 2006 से 2010 तक प्रदेश उपाध्यक्ष और 2010 से 2013 तक भाजयुमो यूपी के प्रदेश अध्यक्ष रहें।

हरीश द्विवेदी ने 2012 में बस्ती सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए। इसके बाद 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बस्ती सीट से ही चुनाव जीता। उन्होंने उस चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बृजकिशोर सिंह को हराया। 17वीं लोकसभा चुनाव में बसपा उम्मीदवार रामप्रसाद चौधरी को पराजित कर दूसरी बार जीत हासिल की थी। वहीं 2024 लोकसभा चुनाव में हरीश द्विवेदी को इसी सीट पर समाजवादी पार्टी के राम प्रसाद चौधरी के हाथों एक लाख से भी ज्यादा वोटों के अंतर से पराजित होना पड़ा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News