जस्टिस अंशुल राज बनें पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश, भारत के राष्ट्रपति ने की है नियुक्ति

27 जनवरी को जस्टिस अंशुल राज पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश की शपथ लेंगे। चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

Jan 26, 2026 - 19:22
 0  0
जस्टिस अंशुल राज बनें पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश, भारत के राष्ट्रपति ने की है नियुक्ति

भारत की राष्ट्रपति ने अंशुल राज को पटना उच्च न्यायालय का जज नियुक्त किया है। पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संगम कुमार साहू 27 जनवरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह पटना हाई कोर्ट के शताब्दी भवन में होगा।

जस्टिस अंशुल राज के शपथ ग्रहण के साथ ही पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ कर 38 हो जाएगी। इससे पटना हाई कोर्ट में पेंडिंग पड़े मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। अभी पटना हाई कोर्ट में कुल 37 जज कामकाज देख रहे हैं। 

अंशुल राज पटना हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता के रूप में काफी प्रतिष्ठा अर्जित कर चुके हैं। उनकी योग्यता, विद्वता और अनुभव को मद्देनजर रखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया। 

बता दें कि पटना हाईकोर्ट में जजों की कुल स्वीकृत संख्या 53 है। अंशुल राज की नियुक्ति के बाद भी जजों के 15 पद खाली पड़े हुए हैं। इन रिक्तियों के नहीं भरने से पटना हाई कोर्ट पर कामकाज का काफी बोझ ज्यादा है। ऐसे में न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने हेतु शेष रिक्तियों को भी शीघ्र भरने की आवश्यकता है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0